कवि चौपाल की प्रथम कवि गोष्ठी में
कवियों ने बिखेरे गीत, ग़ज़ल, कविताओं के इंद्रधनुषी रंग... उदयपुर, 15 सितम्बर। नवगठित साहित्यिक समूह कवि चौपाल की ओर से सोमवार को आयोजित कवि गोष्ठी में नगर के प्रबुद्ध कवियों ने राष्ट्रीय प्रेम, आध्यात्मिक, राजभाषा हिंदी, स्त्री विमर्श और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बहुरंगी रचनाओं की वर्षा की। समाजसेवी श्याम लाल रावत की ओर से आयोजित कवि गोष्ठी की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी श्री लक्ष्मण सिंह कर्णावट ने की। मुख्य अतिथि कवि एवं चित्रकार डॉ.श्रीनिवासन अय्यर थे। विशिष्ट अतिथि पत्रकार व कवयित्री डॉ शकुंतला सरूपरिया व कर्नल श्री अजीत सिंह थे। कवि गोष्ठी के शुभारंभ में श्री श्याम लाल रावत ने सभी कवियों का उपरणा, स्मृति चिन्ह…
