रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न
महिलाओं और बालिकाओं के लिए शिक्षा व सुरक्षा का उद्देश्य उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय का आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होटल ताज जिंजर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब के संरक्षक भानुप्रताप सिंह धायभाई ने बताया कि रोटरी क्लब पन्नाधाय का उद्देश्य शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुरभि खत्री ने अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। उन्होंने अपने कार्यकाल के लिए तीन प्रमुख परियोजनाओं की घोषणा की – बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना, महिलाओं के लिए विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम…
