भारतीय नारी की सबसे गौरवमय पहचान साड़ीःशी सर्कल इंडिया का उदयपुर साड़ी फेस्टिवल का रंगारंग समापन
उदयपुर। शी सर्कल इंडिया द्वारा “भारतीय नारी की पहचान साड़ी” थीम पर आयोजित उदयपुर साड़ी फेस्टिवल का रंगारंग समापन सेंट्रल पब्लिक स्कूल में हुआ। संस्थापिका तरीका भानुप्रताप ने बताया कि यह फेस्टिवल लगातार पाँचवीं बार आयोजित किया गया है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य साड़ी को भारतीय समाज में पुनः लोकप्रिय बनाना और हर त्यौहार व हर उत्सव में महिलाओं को साड़ी धारण करने के लिए प्रेरित करना रहा। सेंट्रल पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती अलका शर्मा ने बताया कि उनका मानना है कि “भारतीय नारी यदि साड़ी पहनकर विश्व के किसी भी कोने में जाती है तो उसे किसी और…
