सफलता के बाद विनम्रता रखना कठिनःजैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज
उदयपुर, 1 अगस्त। यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में विराजमान आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज ने धर्मसभा में बोलते हुए कहा कि विफलता के बाद हौसला रखना कठिन है, लेकिन सफलता के बाद विनम्रता रखना, उससे भी कठिन है। आचार्य ने कहा कि आदमी परीक्षा में फेल हो जाए, प्रतियोगिता में हार जाए, व्यापार में नुकसान हो जाए तो हिम्मत टूट जाती है उस पर भी संबल देने वाले हो ,हौसला अफजाई हो सकती है। लेकिन सफलता में नम्र बनना बहुत मुश्किल है। कुछ एक तो ज्यों ज्यों जीवन ऊपर उठते हैं, त्यों त्यों नम्र होते चले जाते हैं। वृक्ष पर…
