दायित्व ग्रहण” एवं सम्मान समारोह
उदयपुर, 01 अगस्त 2025 |उपभोक्ता सुरक्षा संगठन का "दायित्व ग्रहण" एवं सम्मान समारोह फील्ड क्लब में आयोजित हुआ | मुख्य अतिथि नक्षत्र तलेसरा, संरक्षक, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने कहा की उपभोक्ता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहता है, तो वह कभी ठगा नहीं जा सकता। आज ई-वेस्ट, मिलावटी खाद्य पदार्थ और पर्यावरण संकट जैसी गंभीर चुनौतियाँ उपभोक्ता के समक्ष हैं, जिनसे निपटने के लिए जागरूकता और संगठनबद्ध प्रयास अनिवार्य हैं।” विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव टांक (उप अधीक्षक, RNT मेडिकल कॉलेज) ने “सेतु” मोबाइल एप, एकल खिड़की प्रणाली और बारकोड स्कैनिंग सुविधा के माध्यम से महाराणा भूपाल चिकित्सालय, उदयपुर…
