पुलिस और पत्रकार सम्मान समारोह 24 अगस्त को
उदयपुर। जय हनुमान रामचरितमानस प्रचार समिति ट्रस्ट, उदयपुर-मेवाड़ एवं बीइंग मानव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 24 अगस्त को पुलिस एवं पत्रकार सम्मान समारोह शोभागपुरा 100 फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में आयोजित किया जायेगा। समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि आगामी 24 अगस्त को समाज की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों एवं पत्रकारों के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के उन स्तंभों को सम्मानित करना है जो संकट, आपदा, अपराध या अन्य सामाजिक चुनौतियों के समय अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की…
