Month: August 2025

देश में बनी उन वस्तुओं को अपनायें जिसमें भारतीय पसीना बहा होः कृतार्थप्रभाश्री

देश में बनी उन वस्तुओं को अपनायें जिसमें भारतीय पसीना बहा होः कृतार्थप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल दादावाड़ी उदयपुर में प. पू. साध्वीश्री विरल प्रभा श्रीजी, विपुल प्रभाश्री एवं साध्वीश्री कृतार्थ प्रभाश्री मा.सा की पावन निश्रा में आयोजित कार्यक्रम में साघ्वीश्री कृतार्थ प्रभा श्रीजी मा.सा ने विदेशी वस्तुओं के आकर्षण के बारे बताते हुए कहा कि हमें अपने देश की वस्तुओं को ही अपनाना चाहिए जिसमें भारतीयों का पसीना बहा हो। वस्त्रों और खानपान की समृद्ध भारतीय विरासत को नहीं छोड़ना चाहिए और बाहरी अनजानी वस्तुओं तथा फल आदि खाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर, उपाश्रय ,भोजन शाला में कभी भी अभद्र वस्त्रों को पहन कर नहीं जाना चाहिए इसके लिए बाहर ही…
Read More
बोहरायूथ पब्लिक स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

बोहरायूथ पब्लिक स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

उदयपुर। बोहरा यूथ पब्लिक सेकंडरी स्कूल बोहरवाडी में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के संस्थापक डॉ. खलील अगवानी, विशिष्ठ अतिथि सहार चेरिटेबल फाउण्डेशन के चेयरमैन सैफी रानीवाला थे। समारोह में लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा समाज के लिए (खाद्य सामाग्री ,रोजगार प्रशिक्षण ड्रेसेज,बुक्स जूते स्टेशनरी  ईत्यादि) दी जा रही सहायता और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई हेतु फीस की जा रही के लिेय आभार ज्ञापित किया गया। समारोह में सभी छात्रों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। छात्रों का मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी…
Read More
श्रीकृष्ण को धराया छप्पन भोग, क ृष्ण-रूकमणी विवाह प्रसंग का धूमधाम से मनाया उत्सव

श्रीकृष्ण को धराया छप्पन भोग, क ृष्ण-रूकमणी विवाह प्रसंग का धूमधाम से मनाया उत्सव

उदयपुर। श्रीकृष्ण वाटिका पुलां में चल रही 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में इन्द्र के प्रकोप से अति वृष्टि से बचने के लिए भगवान श्री कृष्ण के कहने पर श्री गोवर्धन पुजा की गई और छप्पन भोग उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नानूराम वैष्णव ने बताया कि उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, जोधपुर, किशनगढ़, अजमेर और जयपुर सहित राजस्थान के जिलों से आए सैंकड़ों भक्तों ने श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर अमृत तुल्य लाभ लिया। कथावाचक वृंदावन केे महाराज श्री वैंकटेश भाई ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन आज भगवान श्री द्वारकाधीश और माता रुक्मिणी का विवाह उत्सव मनाया गया।
Read More
एक बटा विकास समिति में मनाया स्वतत्रंता दिवस समारोह

एक बटा विकास समिति में मनाया स्वतत्रंता दिवस समारोह

उदयपुर। गोवर्धन विलास हाउसिंग सोसायटी की एक बटा विकास समिति ने क्षेत्र में स्थित पार्क में 79 वें स्वतत्रंता दिवस के अवसर पर अध्यक्ष जीवनसिंह पोखरना ने झण्डोराहण कर सभी को शुभकामनायें प्रेषित की। समारोह में समिति के अनेक सदस्य व महिलायें मौजूद थी। राष्ट्रगान के बाद सभा सम्पन्न की गई।
Read More
गोशाला में गोवंश को हरा चारा खिलाया

गोशाला में गोवंश को हरा चारा खिलाया

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई उदयपुर द्वारा आज पशुपति कल्याण परिषद गौशाला बलीचा में एक पिक अप हरा चारा गो वंश को खिलाया गया। जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सेवा कार्य प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में यह शुभ कार्य आज किया गया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रजनीश बंसल, सह सचिव जी. एस .  मित्तल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल , महिला समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सपना गुप्ता, मंत्री रेखा अग्रवाल,,रेणु अग्रवाल वीणा…
Read More
रोटरी क्लब दृष्टि ने 2 हजार विद्यार्थियों को बांटे झण्डे

रोटरी क्लब दृष्टि ने 2 हजार विद्यार्थियों को बांटे झण्डे

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि ने सीपीएस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर क्लब संरक्षिका डॉ. स्वीटी छाबड़ा के नेतृत्व में स्टाफ व विद्यार्थियों के बीच 2000 झंडे बांटे। क्लब अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत ने बताया कि क्लब ने देश के स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने हेतु उक्त कार्य किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापिका अलका शर्मा, क्लब मेंटर डॉ. स्वीटी छाबड़ा,सहायक गवर्नर यश कुनावत,के एंड आर टेलर्स से सुरेश बूला,इनरव्हील क्लब दीवास से नैना जैन सहित अनंक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Read More
रोटरी क्लब मेवाड़ ने विद्यालय में 100 टेबल एवं स्टूल देने की घोषणा

रोटरी क्लब मेवाड़ ने विद्यालय में 100 टेबल एवं स्टूल देने की घोषणा

उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ ने स्वाधीनता दिवस पर पड़ावली कला गाँव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 100 टेबल एवं स्टूल देने की घोषणा की। क्लब अध्यक्ष मनीष गन्ना ने बताया कि विद्यालय में करीब 400 विद्यार्थी अध्ययनरत है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गाँव के सरपंच, उपसरपंच,पदाधिकारीगण, समाज सेवी  विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक गण एवं अभिभावकगण मौजूद थे। क्लब की ओर से अध्यक्ष मनीष गन्ना,सचिव मकेश शर्मा, मनीष कालिका एवं अनुपम लुहाड़िया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष गन्ना ने समारोह में बोलते हुए क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे सेवा कार्यो  के बारे में बताया।
Read More
उदयपुर मार्बल एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन द्वारा सुखेर स्थित एसोसिएशन कायर्ज्ञलय पर स्वतत्रंता दिवस पर झण्डारोहण कर इसे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि इस उपलक्ष्य में सर्वप्रथम एसोसिएशन कार्यालय पर हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ने एसोसिएशन कार्यालय के आसपास वृक्षारोपण किया, साथ ही उपस्थित सभी व्यापारियों ने ध्वजारोहण किया। सभी व्यापारियों ने देश भक्ति के गीत संगीत के साथ झूम कर आनंद लिया। इसके पश्च्यात रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काफी सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरो का उपरना पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मार्बल…
Read More
सखी क्लब मितवा सोसायटी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

सखी क्लब मितवा सोसायटी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसाइटी द फर्न रेजिडेंसी मे 79 स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया। क्लब की संरक्षिका  मंजू सिंघटवाडिया और सह संरक्षिका निधि कुमट, सुनीता मोदी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष नीतू सरुपरिया के नेतृत्व में सभी सखियों ने स्वतंत्रता दिवस पर गेम्स एवं हाउजी का आनंद लिया। इस अवसर पर दीपा साबला, माधवी समदानी, कपिला भारद्वाज, नीतू सरुपरिया ने देश भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का संचालन सेक्रेटरी रंजना चौधरी ने किया। इस अवसर पर मधु भंडारी,…
Read More
रोटरी क्लब उद्यम ने तारा संस्थान को विविध सामग्री की भेंट

रोटरी क्लब उद्यम ने तारा संस्थान को विविध सामग्री की भेंट

उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम ने स्वतंत्रता दिवस पर तारा संस्था द्वारा संचालित सरकारी वृद्धाश्रम, बलीचा में समारोह आयोजित किया,जहाँ 30 से अधिक वरिष्ठ नागरिक एक परिवार की तरह रहते हैं। क्लब अण्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्नल कमलदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष वैभव शर्मा सचिव जुली मरमट, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, रोटरी क्लब उद्यम के सदस्य और वृद्धाश्रम के निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण हेतु नेबुलाइज़र मशीन, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और स्ट्रेथोस्कोप भेंट किए गए। रोटेरियन आकांक्षा बिस्वास ने वृद्धजन के लिए केक…
Read More
error: Content is protected !!