Month: August 2025

लेकसिटी राउंड टेबल ने रोपें 1 हजार पौधे

लेकसिटी राउंड टेबल ने रोपें 1 हजार पौधे

उदयपुर। लेकसिटी राउण्ड टेबल द्वारा विभिन्न स्थानों पर विविध किस्मों के 1 हजार पौधे रोपें गये। चेयरमैन विशाल शाह ने बताया कि इस वर्ष टेबल का शहर में 5 हजार पौधें रोपनें का लक्ष्य है। जिसे अपने सदस्यों के माध्यम से पूरा किया जायेगा। टेबलर वैभव सिंह ने बताया कि शहर को हरियाली से आच्छादित करने के लिये इस वर्ष टेबल ने यह लक्ष्य हाथ में लिया है। चेयरमैन विशल शाह ने बताया राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा पूरे देश मंे विद्यालयों में प्रतिदिन औसतन एक क्लासरूम का निर्माण कर रहा है ताकि कोई भी बालक न शिक्षा से दूर रहे…
Read More
79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

उदयपुर। शोभागपुरा स्थित अन्नपूर्णा विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में 79 वंा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्यवस्थापक हिमांशु भट्ट ने समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन किया। राष्ट्रगान के साथ मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहण किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट तिथि राकेश मूंदड़ा थे। अतिथि स्वागत की पश्चात बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया गया एवं भविष्य में बड़े होकर तन मन देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया।
Read More
उदयपुर विश्वकर्मा जांगिड विकास संस्था ने असंवैधानिक रुप से करवाए जा रहे चुनाव पर रोक की मांग की

उदयपुर विश्वकर्मा जांगिड विकास संस्था ने असंवैधानिक रुप से करवाए जा रहे चुनाव पर रोक की मांग की

पदाधिकारियों ने कहा-संस्था संविधान के विरुद्द जाकर करवाए जा रहे चुनाव -शुल्क कम करके कई सारे सदस्य बना दिए, जो गलत है उदयपुर। उदयपुर विश्वकर्मा जांगिड विकास संस्था के पदाधिकारियों ने समाज के ही कतिपय लोगों द्वारा 17 अगस्त को करवाए जा रहे चुनाव को असंवैधानिक करार देते हुए इसे रुकवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संगठन का जो संविधान बना हुआ है उसके विरुद्द जाकर कार्य किया जा रहा है, जबकि मामला कोर्ट में विचाराधीन भी चल रहा है। संस्था के पूर्व सचिव बलवंत शर्मा, अध्यक्ष जगदीश जांगिड, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, रतनलाल जांगिड, नारायण लाल…
Read More
एडवोकेट निर्मल पंडित एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

एडवोकेट निर्मल पंडित एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के राष्ट्रीय सचिव के पद पर एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित को नियुक्त किया गया है। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित संरक्षक के तौर पर संगठन में लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ और नारी वैभव मुहिम सफलता पूर्वक संचालित की गई। संगठन में उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। बागडी ने भरोसा जताया कि श्री पंडित के नेतृत्व में संगठन अन्य योजनाओं पर काम करेगा जिससे संगठन को…
Read More
पुण्य के सामने, कंस की शक्ति हारी‘आचार्य ज्ञानचन्द्र महाराज

पुण्य के सामने, कंस की शक्ति हारी‘आचार्य ज्ञानचन्द्र महाराज

उदयपुर। न्यू भूपालपुरा सिथत अरिहंतनगर में ’जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने चातुर्मास प्रवचन के दौरान कहा कि श्री कृष्ण जीवन, वर्तमान के लोगों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। वे क्षायिक सम्यक् दृष्टि थे। एक भव करके 12 वें उमभ नामक तीर्थंकर बनने वाले हैं जबकि श्री कृष्ण के भव में एक नवकारसी, पोरसी, सामायिक तक नहीं की, लेकिन उनका व्यवहार, आचरण इतना न्याय युक्त और धार्मिक था कि वे तीर्थंकर बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में न्याय और धर्म की सुरक्षा के लिए साम, दाम, दंड, भेद को भी अपनाया था। यह आज के युग में समझने की…
Read More
उदयपुर का ‘उदय’ःसैयदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन ने दिया सुसंस्कृत जीवन का संदेश

उदयपुर का ‘उदय’ःसैयदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन ने दिया सुसंस्कृत जीवन का संदेश

चेहलुम के अवसर पर 30,000 से अधिक समुदाय के सदस्य एकत्रित’ उदयपुर। विश्वव्यापी दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु परमपावन सैयदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन साहब ने गुरुवार को चेहलुम के अवसर पर दिये गये भावपूर्ण संबोधन में सुसंस्कृत जीवन का संदेश दिया। करबला, इराक में पैग़ंबर मोहम्मद (स.अ.व.) के नवासे, इमाम हुसैन की शहादत के बाद 40वें दिन की याद में चेहलुम मनाया जाता है। उदयपुर और विदेशों से लगभग 28,000 दाऊदी बोहरा सदस्य बुरहानी मस्जिद परिसर तथा शहर और आसपास के अन्य केंद्रों में प्रवचन को सुनने के लिए एकत्र हुए। सैयदना साहब ने “उदय” अर्थात सूर्याेदय, के रूपक का उपयोग…
Read More
परमात्मा के उपकारों को याद करोःविरलप्रभाश्री

परमात्मा के उपकारों को याद करोःविरलप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी विरल प्रभा श्रीजी ने कहा कि अनंतकाल से आत्मा भटक रही है। कभी तिर्यंच, देवलोक गतियों में भटक रहे हैं। कर्म के कारण आत्मा इधर से उधर दुखी होती हुई भटक रही है। कर्मबन्ध 4 वजह स्पष्ट, बद, निदढ, निकाचित से मिलते हैं। उन्होंनें कहा कि पहला स्पष्ट कर्म यानी कर्म आये आपने भोगा और नष्ट कर दिया। कर्म निरन्तर आते हैं। प्यास लगी कर्म बन्ध हुआ और आपने पानी पीया और वो नष्ट हो गया। दूसरा बद  इसमें कर्म क्षय होने में थोड़ा सा समय लगता है। ये सबके हो रहा है। तीसरा…
Read More
संस्कृति ज्ञान विद्यालय की बैठक सम्पन्न

संस्कृति ज्ञान विद्यालय की बैठक सम्पन्न

उदयपुर। संस्कृति ज्ञान विद्यालय उदयपुर जिले की बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संस्कृति बोध परियोजना संयोजक रमेश चंद्र शुक्ल, प्रभातचंद्र आमेटा, सह सचिव उदयपुर जिला लालसिंह शक्तावत, सह सचिव उदयपुर भी उपस्थित थे। दीपमंत्र तथा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस बैठक में कुल 24 विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने 2522 अन्य विद्यालय एवं 43500 भैया बहनों व 19700 समाज बंधुओ को जोड़ने का भी लक्ष्य लिया गया। अंत में शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।
Read More
इनरव्हील क्लब उदयपुर दीवास ने मनाया 6 ठां स्थापना दिवस

इनरव्हील क्लब उदयपुर दीवास ने मनाया 6 ठां स्थापना दिवस

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर दीवास ने हर्ष और उत्साह के साथ अपना 6 ठां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वल्लभनगर विधानसभा विधायक श्रीमती प्रीति शक्तावत और एनआईसीसी की डायरेक्टर डॉ. स्वीटी जी छाबड़ा उपस्थित रहीं। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने क्लब के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए और सदस्यों के कार्यों की सराहना की। प्रीति जी शक्तावत ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए, समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने इंटेलेक्चुअल हीलिंग पर जोर देते हुए, हीलिंग की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी सभी उपस्थितजनों को…
Read More
डीपीएस, उदयपुर में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह

डीपीएस, उदयपुर में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर का रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के शास्त्री सभागार में सत्र 2025-26 हेतु नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर की अतिरिक्त जिला कलक्टर सृष्टि डबास थीं। समारोह में विशिष्ट अतिथि कृष्णपाल सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ, श्रीमती श्वेता फगेरिया ,आरएएस एस आई ई आर टी, अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा डॉ. आनंद गुप्ता, डायरेक्टर अरावली हॉस्पिटल ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल ने समस्त अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। प्रबंधन समिति के…
Read More
error: Content is protected !!