Month: August 2025

राजसमंद : जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने किया ध्वजारोहण

राजसमंद : जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने किया ध्वजारोहण

राजसमंद: हर्षोल्लास के साथ मनाया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस    राजसमंद, 15 अगस्त। 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर गांव और नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। कलक्टर ने मार्च-पास्ट की सलामी ली एवं इससे पहले परेड का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 55 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। एडीएम नरेश बुनकर ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, राजसमंद…
Read More
उदयपुर देहात कांग्रेस कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

उदयपुर देहात कांग्रेस कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

उदयपुर, 15 अगस्त। उदयपुर देहात कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी के नेतृत्व में सुरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में हमारे महापुरूषों ने अनेक बलिदान दिए तथा आज के विकसित एवं स्वर्णिम भारत को बनाने में कांग्रेस के महान नेताओं का योगदान है। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरूषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए देश को एक रखने तथा खुशहाल बनाने की जिम्मेदारी हम सब…
Read More
संस्थापक अध्यक्ष मुकेश ने किया 25 वी बार रक्तदान 

संस्थापक अध्यक्ष मुकेश ने किया 25 वी बार रक्तदान 

रोटरी क्लब अशोका ने दिया रक्तदान का संदेश   उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत हिरणमगरी के तत्वाधान में झूलेलाल युवा एवं नारी संघ द्वारा आयोजित 20वें विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा परामर्श शिविर में समाजसेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर रोटरी क्लब अशोका के पूर्व अध्यक्ष रो. गिरीश राजानी, संस्थापक अध्यक्ष रो. मुकेश माधवानी व वर्तमान अध्यक्ष रो. राहुल माखीजा ने एक साथ खड़े होकर इस महान सेवा कार्य में सहभागिता का संकल्प लिया। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान किसी की धड़कन बनकर जीवन बचाने का सबसे बड़ा उपहार…
Read More
आबकारी आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

आबकारी आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

राष्ट्रीयता, सेवाभाव एवं स्वास्थ्य का दिया संदेश उदयपुर, 15 अगस्त। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2025 आबकारी भवन उदयपुर में समारोहपूर्वक उमंग, उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने आबकारी भवन मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीयता, सेवाभाव एवं स्वास्थ्य का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते द्वारा ध्वजारोहण किया। इसके बाद आबकारी निरोधक दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए आबकारी आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के लिए प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों…
Read More
टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दी राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं

टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दी राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं

उदयपुर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया 79वां स्वाधीनता दिवस मार्च पास्ट की सलामी ली सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग उदयपुर, 15 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले भर में 79वां स्वाधीनता दिवस शुक्रवार को उत्साह, उमंग और हर्षाल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। उदयपुर जिला मुख्यालय पर गांधी ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण पश्चात मंत्री खराड़ी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस, एनसीसी, स्काउट…
Read More
79 वां स्वतन्त्रता दिवस महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया

79 वां स्वतन्त्रता दिवस महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया

उदयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंगला के अन्तर्गत 79 वां स्वतन्त्रता दिवस महावीर अम्बेष गुरू महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कैलाश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि जगदीश मुन्दड़ा, प्रहलाद सोनी कैलाश खण्डेलवाल ,कंवर लाल पीपाड़ा रहे। समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वन्दना से हुई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. शारदा जोशी और देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।  
Read More
स्व के भाव का बोध व नागरिक कर्तव्य को आत्मसात करने की आवश्यकता

स्व के भाव का बोध व नागरिक कर्तव्य को आत्मसात करने की आवश्यकता

केशव निकुंज संघ कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर के केशव निकुंज संघ कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत के सह कार्यवाह दीपक शुक्ल ने ध्वज फहराया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य व सामाजिक सद्भाव आयाम के सह प्रमुख बलिराम ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत स्वाधीन हुआ । शासन बदला शासन कर्ता बदले। आजादी के इस आंदोलन में विभिन्न प्रकार के संगठनों क्रांतिकारियों इत्यादि ने अपना योगदान दिया। संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे तथा संघ का भी आजादी के…
Read More
 जनू भाई की दूरदर्शिता: शिक्षा केवल पुस्तक नहीं, भीतर का आलोक है – प्रो. सारंगदेवोत

 जनू भाई की दूरदर्शिता: शिक्षा केवल पुस्तक नहीं, भीतर का आलोक है – प्रो. सारंगदेवोत

जनु भाई की 28 वीं पुण्य तिथि पर किया नमन साहित्य और समाज: जनुभाई का अवदान विषय पर शैक्षिक परिसवांद का हुआ आयोजन साहित्य और समाज एक - दूसरे के पूरक है - प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत  जनतांत्रिक मूल्यों से युक्त होनी चाहिए शिक्षा ...... उदयपुर 16 अगस्त / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संस्थापक मनीषी पंडित जनार्दनराय नागर की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार  को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में साहित्य और समाज: जनुभाई का अवदान विषय पर आयोजित परिसंवाद का शुभारंभ कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, कुल प्रमुख एवं कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर, पीठ स्थविर डाॅ. कौशल नागदा, रजिस्ट्रार डाॅ.…
Read More
“वोट चोरी” के विरोध में देहात जिला कांग्रेस ने “वोट चोर-गद्दी छोड़” मार्च निकाला

“वोट चोरी” के विरोध में देहात जिला कांग्रेस ने “वोट चोर-गद्दी छोड़” मार्च निकाला

उदयपुर। 14 अगस्त। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देश में बड़े पैमाने पर हो रही वोट चोरी के खुलासे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सवीना स्थित सबसिटी सेंटर कार्यालय से "वोट चोर-गद्दी छोड़" मार्च निकाला गया। "वोट चोर-गद्दी छोड़" मार्च में सभी नेताओं ने एक स्वर में इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और वोट चोरी के दोषियों के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। साथ ही सभी नेताओं ने पूरे देश में साफ सुथरी वोटर लिस्ट की मांग भी करी है। देहात जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित मार्च में पूर्व…
Read More
जगदीश चौक पर मनाई गई महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहट जी की पुण्यतिथि

जगदीश चौक पर मनाई गई महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहट जी की पुण्यतिथि

उदयपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहट जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को जगदीश चौक पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्रांतिकारी के परिवार से उनकी परपौत्री संगमित्रा जी, वाग्मी कुमार एवं आशीवनी कुमार ने उपस्थित होकर वीर शहीद को नमन किया।प्रोफेसर विवेक भटनागर ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में ओल्ड सिटी वेलफेयर कमेटी से हेमंत शर्मा, प्रदीप सेन, कैलाश सोनी, पियुष सुखवाल, रजत मालवीय तथा धर्मोत्सव समिति से दिनेश माकवाना और हेमेंद्र पुजारी मौजूद रहे। भाजपा से देवेंद्र जावलिया, पार्षद गोपाल जोशी, जगदीश सुथार सहित समाज के अनेक गणमान्य…
Read More
error: Content is protected !!