गोशाला में गोवंश को हरा चारा खिलाया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई उदयपुर द्वारा आज पशुपति कल्याण परिषद गौशाला बलीचा में एक पिक अप हरा चारा गो वंश को खिलाया गया।
जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सेवा कार्य प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में यह शुभ कार्य आज किया गया।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रजनीश बंसल, सह सचिव जी. एस .  मित्तल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल , महिला समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सपना गुप्ता, मंत्री रेखा अग्रवाल,,रेणु अग्रवाल वीणा अग्रवाल एवं कल्पना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे। गो शाला सचिव सुमन बॉस एवं गौशाला कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में खेमचंद अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल अनामिका अग्रवाल,अनीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, लीलावती मित्तल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!