Month: August 2025

पीआईबी का क्षेत्रीय मीडिया सम्मेलन ‘वार्तालाप‘ आज

पीआईबी का क्षेत्रीय मीडिया सम्मेलन ‘वार्तालाप‘ आज

जुटेंगे जिले भर के पत्रकार उदयपुर, 21 अगस्त। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से उदयपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया सम्मेलन “वार्तालाप” का आयोजन किया जाएगा। अपर महानिदेशक, पीआईबी, जयपुर श्रीमती ऋतु शुक्ला ने बताया कि कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत मीडियाकर्मियों के साथ संवाद स्थापित कर केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं के प्रचार प्रसार और क्षेत्रीय मीडियाकर्मियों के बीच बेहतर समझ और समन्वय के उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी होंगे, जबकि उदयपुर शहर विधायक…
Read More
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

आमजन की समस्याओं को तसल्ली से सुना, समाधान का आश्वासन जिला कलक्टर ने संभागीय आयुक्त की उपस्थिति में की जनसुनवाई मुख्य सचिव भी वीसी के माध्यम से जुड़े जनसुनवाई में उदयपुर, 21 अगस्त। प्रदेश में सुशासन की परिकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रारंभ की गई त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई। जनसुनवाई में संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी भी शामिल हुई। वहीं मुख्य सचिव सुंधाश पंत भी वीसी के माध्यम से जुड़े और प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण…
Read More
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने ली खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक, वास्तविक पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने ली खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक, वास्तविक पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

योजनाओं की सफलता के लिए पारदर्शिता और नियमित मॉनिटरिंग पर दिया जोर गिव अप अभियान के तहत जिले में हटाई 77 हजार 864 यूनिट प्रतापगढ़,21 अगस्त। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री सुमित गोदारा की अध्यक्षता और राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग मंत्री श्री हेमंत मीणा की सह-अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन की हर स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री…
Read More
बिज़नेस सर्कल इंडिया चैप्टर 3 की नई कार्यकारिणी का ऐलान 

बिज़नेस सर्कल इंडिया चैप्टर 3 की नई कार्यकारिणी का ऐलान 

देशभर में तेजी से बढ़ता बीसीआई , चैप्टर 3 की नई कार्यकारिणी के साथ भरेगा नई उड़ान : अंशुल मोगरा  उदयपुर। भारत का सबसे तेज़ी से उभरता और प्रतिष्ठित बिज़नेस नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म बिज़नेस सर्कल इंडिया ने अपने चैप्टर 3 की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इसकी औपचारिक घोषणा चैप्टर 3 के प्रेसिडेंट अंशुल मोगरा (डायरेक्टर ,मोगरा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़) ने बुधवार को की। नई कार्यकारिणी इस प्रकार रहेगी -गगन भट्ट (जीबीप्रो ऑटोमोटिव) को सचिव, एडवोकेट मनिषा जैन को उपाध्यक्ष,सीए वात्सल्य सोनी (वात्सल्य सोनी एंड कम्पनी) को कोषाध्यक्ष , आंचल शर्मा (स्ट्यू-इंडिया ऐड इनोवेशन्स) को बिज़नेस ग्रोथ कॉर्डिटनर साथ ही रुही…
Read More
सलिला संस्था का सोलहवाँ “राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन” रविवार 24 अगस्त को आयोजित होगा

सलिला संस्था का सोलहवाँ “राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन” रविवार 24 अगस्त को आयोजित होगा

उदयपुर 21 अगस्त। सलिला संस्था द्वारा 24 अगस्त रविवार को सोलहवाँ राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित शिक्षा प्रसार निदेशालय के सभागार में आयोजित होगा। सम्मेलन का केंद्रीय विषय “बालगीत और बालमन का अंतर्संबंध : चिंतन एवं विश्लेषण” रहेगा, जिस पर उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि हिंदुस्तान अखबार की एक्जीक्यूटिव एडिटर रही जयंती रंगनाथन, अपना बीज वक्तव्य देंगी। सम्मेलन का उद्घाटन महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, डाॅ. अजीत कुमार कर्नाटक के कर कमलों से होगा। सलिला संस्था की अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सात साहित्यकारों को उनके उल्लेखनीय कृतित्व हेतु…
Read More
पहली वागड़ी फिल्म- तण वाटे, का एआई वर्जन बनेगा

पहली वागड़ी फिल्म- तण वाटे, का एआई वर्जन बनेगा

बांसवाड़ा-डूंगरपुर. पहली वागड़ी फिल्म- तण वाटे, का एआई वर्जन बनाने की तैयारी शुरू की गई है. पहली वागड़ी फिल्म- तण वाटे के निर्देशक प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि इस दिशा में फिल्म के प्रमुख कलाकार भंवर पंचाल, जगन्नाथ तेली के साथ प्रयास शुरू कर दिए हैं. प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि पचास लाख व्यूअर्स पार करनेवाले 'त्रिलोकपति' और ग्यारह लाख व्यूअर्स पार करनेवाले 'बजरंगबली' प्रोजक्ट से जुड़ने के अनुभव से लगता है कि आनेवाले समय में फिल्म निर्माण में एआई की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी. याद रहे, 14 अगस्त 1986 को पहली वागड़ी फिल्म का मुहूर्त हुआ था, तो फिल्म…
Read More
सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने मुख्यमंत्री से राजसमंद में मार्बल रॉयल्टी वृद्धि और अन्य विकास मुद्दों पर की चर्चा

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने मुख्यमंत्री से राजसमंद में मार्बल रॉयल्टी वृद्धि और अन्य विकास मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान की सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने राज्य सरकार द्वारा राजसमंद में मार्बल पर बढ़ाई गई रॉयल्टी के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से चर्चा की। इस बैठक में राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और जनहित में योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर विचार विमर्श हुआ। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि राजसमंद के मार्बल उद्योग को बढ़ावा देने और स्थानीय श्रमिकों के रोजगार को सुनिश्चित करने के लिए…
Read More
संसद में मेवाड: असंगठित कामगार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीकृत होकर ले सकते हैं पेंशन योजना का लाभ  

संसद में मेवाड: असंगठित कामगार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीकृत होकर ले सकते हैं पेंशन योजना का लाभ  

सांसद मन्नालाल रावत के प्रश्न पर केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा कारान्दलाजे ने दी जानकारी -राजस्थान में 1,48,005 तथा उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 14501 पंजीकरण उदयपुर। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले अल्प आय वर्ग के कामगार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) योजना में पंजीकृत करवा सकते हैं, जो 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद एक सुनिश्चित पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा लोकसभा में पूछे गए अतारांकित प्रश्न पर श्रम और रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा कारान्दलाजे ने यह जानकारी दी है। सांसद डॉ रावत ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना…
Read More
पेचनक सिलाट चेम्पियनशीप में उदयपुर जिले ने जाते 27 गोल्ड, 10 सिल्वर, 10 ब्रोंज सहित 47 मेडल,ओवरऑल स्टेट सेकंड ट्रॉफी पर किया कब्जा

पेचनक सिलाट चेम्पियनशीप में उदयपुर जिले ने जाते 27 गोल्ड, 10 सिल्वर, 10 ब्रोंज सहित 47 मेडल,ओवरऑल स्टेट सेकंड ट्रॉफी पर किया कब्जा

उदयपुर 21 अगस्त। छठी राजस्थान स्टेट पेनचक सिलाट चेम्पियनशिप जयपुर मार्ग स्थित भगवान परशुराम भवन अलवर में आयोजित की गई। डिस्ट्रिक्ट पेनचक सिलाट एसोसिएशन उदयपुर के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने बताया कि भगवान परशुराम भवन अलवर में आयोजित छठी राजस्थान स्टेट पेनचक सिलाट चौम्पियनशिप में उदयपुर जिले के  सिलाट खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 27 गोल्ड, 10 सिल्वर और 10 ब्रोंज सहित कुल 47 मेडल जीतकर ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त कर उदयपुर जिले का मान बढ़ाया। कोच प्रफुल्ल सांवरिया ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु उदयपुर से 19 सिलाट एथलीट्स चयन किया गया है। पेनचक सिलाट समिति…
Read More
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी की मांडवी सिंह चौहान सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी की मांडवी सिंह चौहान सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल की उदीयमान बॉक्सर मांडवी सिंह चौहान ने जीडी स्कूल, बहरोड की मेजबानी में हाल ही में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जॉन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में रजत पदक अपने नाम किया। मांडवी ने अंडर 14 कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर नेशनल लेवल के लिए क्वालीफाई किया है। मांडवी सिंह चौहान की इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन डॉ महेंद्र सोजतिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा की मांडवी की अपने खेल के प्रति असीम रुचि व निरंतर अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल हुई है व राष्ट्रीय स्तर पर भी वह अपना उत्कृष्ट…
Read More
error: Content is protected !!