Month: August 2025

जो आज है वह कल रहेगी,आवश्यक नहींःज्ञानचन्द्र महाराज

जो आज है वह कल रहेगी,आवश्यक नहींःज्ञानचन्द्र महाराज

अधिकांश ने रात्रि भोजन त्याग का संकल्प लिया उदयपुर। न्यू भूपालपुरा के अरिहंत भवन परिसर में सैकड़ो भाई बहनों के बीच ’पर्युषण पर्व की आराधना के तीसरे दिन जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने कहा जो आज है, वह कल रहना जरूरी नहीं है। इसलिए ’अच्छी स्थिति में अहंकार और बुरी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं’ है। यह चक्र है, जिसे चलना ही है। आचार्य श्री ने आगे कहा कि देखो तो ख्वाब है जिंदगी,पढ़ो तो किताब है जिंदगी,सुनो तो ज्ञान है जिंदगी और मुस्कुराते रहो तो आसान है जिंदगी। हर परिस्थिति में मनोबल को मजबूत रखिए। बड़े-बड़े करोड़पति, रोड़पति…
Read More
कल्पवृक्ष मांगने पर मिलता है लेकिन कल्पसूत्र बिना मांगे मिलताःविरलप्रभाश्री

कल्पवृक्ष मांगने पर मिलता है लेकिन कल्पसूत्र बिना मांगे मिलताःविरलप्रभाश्री

दादाबाड़ी में शास्त्र कल्पसूत्र बोहरायें उदयपुर। पर्वाधिराज पर्युषण के दूसरे दिन सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में शास्त्र कल्पसूत्र बौराये गए और प्रवचन हुए। कल्पवृक्ष मांगने पर मिलता है लेकिन कल्पसूत्र बिना मांगे मिलता है। साध्वी विरलप्रभा श्रीजी की पावन निश्रा में साध्वी कृतार्थ प्रभा श्रीजी ने कहा कि साधु जहां रहते हैं वहाँ मंगल की इच्छा करते हैं। प्रतिक्रमण आवश्यक रूप से करना चाहिए। प्रथम तीर्थंकर के समय साधुओं को जानना मुश्किल था। साधु संतों को वहां लाना चाहिए जहां कीचड़ न हो, ठहरने की व्यवस्था हो,  अनाज आदि हो, पठन पाठन की सुविधा हो। जिन शासन की प्रभावना करता हुआ…
Read More
फोर्टी वूमेन विंग की नयी कार्यकारिणी का गठन

फोर्टी वूमेन विंग की नयी कार्यकारिणी का गठन

हर्षा कुमावत अध्यक्ष एवं एडवोकेट निवेदिता द्विवेदी सचिव बनीं उदयपुर। फोर्टी वूमेन विंग उदयपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ. हर्षा कुमावत और अधिवक्ता निवेदिता द्विवेदी सचिव चुनी गयी। फोर्टी वूमेन विंग राजस्थान का एक शीर्ष व्यापार और उद्योग मंडल है जो महिला उद्योग के हितों को बढ़ावा देने और सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए काम करता है। फोर्टी वूमेन विंग जयपुर ने यह निर्णय पद के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने के बाद लिया है। फोर्टी जल्द ही एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित करेगा और बोर्ड के सदस्यों की घोषणा करेगा जो संगठन को मजबूत…
Read More
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महती भूमिका निभाए- श्री बाबूलाल खराडी, मंत्री, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महती भूमिका निभाए- श्री बाबूलाल खराडी, मंत्री, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग

उदयपुर में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” आयोजित केन्द्रीय संचार ब्यूरो, द्वारा केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर लगाई गई प्रदर्शनी का किया उद्घाटन उदयपुर, 22 अगस्त। भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर की ओर से आज उदयपुर में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीडिया कार्यशाला एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो, द्वारा केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री बाबुलाल खराडी, मंत्री, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्थान सरकार तथा श्री ताराचंद जैन, विधायक, उदयपुर शहर ने किया।  इस एक दिवसीय कार्यशाला…
Read More
दक्षिण राजस्थान में फसल विविधीकरण से उत्पादकता, लाभप्रदता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

दक्षिण राजस्थान में फसल विविधीकरण से उत्पादकता, लाभप्रदता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

उदयपुर,ः महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अनुसंधान निदेशालय द्वारा फसल विविधीकरण परियोजना के तहत आयोजित दो दिवसीय अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में 30 सहायक कृषि अधिकारियों व कृषि पर्यवेक्षको ने उत्साहपूर्वक भाग लिया l कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि अधिकारियों को क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को बदलने के लिए नवीन रणनीतियों से सशक्त बनाना है। ताकि फसल विविधीकरण में प्रमुख चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की जा सके, जो शुष्क दक्षिण राजस्थान में सतत कृषि और ग्रामीण रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परियोजना प्रभारी डॉ.…
Read More
पीएमसीएच ने आईसीएमआर की एसटीएस स्कीम में रचा इतिहास

पीएमसीएच ने आईसीएमआर की एसटीएस स्कीम में रचा इतिहास

उदयपुर, 21 अगस्त : पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) उदयपुर ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की शॉर्ट-टर्म स्टूडेंटशिप (एसटीएस) रिसर्च प्रोजेक्ट स्कीम में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इस वर्ष पाँच एमबीबीएस छात्रों का चयन हुआ है, जो राजस्थान में सर्वाधिक है। संस्थान के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी और प्रेसिडेंट डॉ. एम.एम. मंगल ने इसे पीएमसीएच की अकादमिक गुणवत्ता और शोध क्षमता का प्रमाण बताया। प्रिंसिपल डॉ. यू.एस. परिहार ने कहा कि यह सफलता फैकल्टी और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सलाहकार सदस्य डॉ. नीता साही व डॉ. बी. कुमार ने इसे आने वाली…
Read More
फर्जी दस्तावेज़ों से जमीन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

फर्जी दस्तावेज़ों से जमीन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

उदयपुर, 21 अगस्त : शहर की सवीना थाना पुलिस ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक महिला सहित पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थीया सुमिता सरोज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके माता-पिता एस.पी. सरोज और कुसुमलता सरोज के स्वामित्व वाली डाकन कोटड़ा स्थित 4250 वर्गफीट कृषि भूमि को वर्ष 2019 में आरोपियों ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर हड़प लिया। इसके लिए मूल खातेदारों के नाम पर फर्जी आधार कार्ड तैयार किए गए और डमी खातेदारों को उप-पंजीयक कार्यालय में प्रस्तुत कर जमीन…
Read More
सोलहवां राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन 24 को

सोलहवां राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन 24 को

उदयपुर, 21 अगस्त। सलिला संस्था द्वारा 24 अगस्त रविवार को सोलहवाँ राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन राजस्थान कृषि महाविद्यालय के शिक्षा प्रसार निदेशालय के सभागार में आयोजित होगा। सम्मेलन का केंद्रीय विषय “बालगीत और बालमन का अंतर्संबंध : चिंतन एवं विश्लेषण” रहेगा, जिस पर उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि हिंदुस्तान अखबार की एक्जीक्यूटिव एडिटर रही जयंती रंगनाथन, अपना बीज वक्तव्य देंगी। सम्मेलन का उद्घाटन महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, डाॅ. अजीत कुमार कर्नाटक के कर कमलों से होगा। सलिला संस्था की अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सात साहित्यकारों को उनके उल्लेखनीय कृतित्व हेतु…
Read More
वित्तीय साक्षरता कार्यशाला एवं संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

वित्तीय साक्षरता कार्यशाला एवं संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

उदयपुर, 21 अगस्त। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाडोल में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता दी राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि. के प्रबंध निदेशक संजय पाठक रहे। श्री पाठक ने विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा वर्तमान में संचालित वित्तीय समावेशन अभियान की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना की उपयोगिता समझाई। सभी विद्यार्थियों को बैंक में बचत खाता खोलकर जीवन में बचत करने की आदत डालने के…
Read More
बीएसएनएल पेंशनर्स जिला संगठन के चुनाव गोदावरी धाम पर सम्पन्न

बीएसएनएल पेंशनर्स जिला संगठन के चुनाव गोदावरी धाम पर सम्पन्न

मीणा अध्यक्ष, मनात महासचिव निर्वाचित खेरवाड़ा, ‌‌कस्बे के निकट स्थित प्राचीन तीर्थ ग़ोदावरी‌ धाम पर "आल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफ़ेयर‌ एसोसिएशन" की जनरल बैठक में उदयपुर जिला स्तरीय शाखा के पदाधिकारियों व कार्य कारिणी सदस्यों के चुनाव आर सी मीणा के निर्देशन में एवं देवराम परमार की अध्यक्षता में सर्व सहमति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। सहमति के बाद संरक्षक पद पर आर सी मीणा (सारोली) एवं वी पी लडोती (उदयपॖर) अध्यक्ष पद पर भगवान मीणा (बरोठी), उपाध्यक्ष डूंगर परमार(सरेरा), सोहनलाल मेघवाल (लकडवास) एवं देवी लाल मीणा (सदकडी), महासचिव हरिश्चंद्र मनात(माण्डवपाल), सह सचिव धर्मेंद्र बलाई(भाणदा), लेखा सचिव टीमाराम (उदयपुर), सह लेखा…
Read More
error: Content is protected !!