Month: August 2025

गुड़ला, नाथद्वारा में निशुल्क चिकित्सा शिविर 24 को

गुड़ला, नाथद्वारा में निशुल्क चिकित्सा शिविर 24 को

नाथद्वारा। गुड़ला, नाथद्वारा गांव में रविवार दिनांक 24-8-2025 को प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे तक निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर में हृदय रोग, मेडिसिन, सर्जिकल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, चर्म रोग, नाक कान गला रोग, बाल एवं शिशु रोग, वक्ष एवं क्षय रोग व अस्थि रोग के रोगियों की जांच एवं निशुल्क दवा के साथ, जांच में ब्लड शुगर हीमोग्लोबिन, बीपी, ई.सी.जी. आदि जांचें निशुल्क सेवा से होगी। मां बाणेश्वरी सेवा संस्थान के अध्यक्ष रमेश पुरोहित ने बताया कि विशाल स्तर पर चिकित्सा शिविर में गुड़ला गांव के आसपास के लगभग 500 से ज्यादा रोगियों की जांच एवं उपचार…
Read More
देश के दिग्गज बाल साहित्यकार आज उदयपुर में

देश के दिग्गज बाल साहित्यकार आज उदयपुर में

बाल साहित्य के विधागत लेखन पर दो दिवसीय सम्मेलन उदयपुर, 23 अगस्त। सलिला संस्था की ओर से “बालगीत और बालमन का अंतर्संबंध : चिंतन एवं विश्लेषण” केंद्रीय विषय पर रविवार को राजस्थान कृषि महाविद्यालय में बाल साहित्य के विधागत लेखन पर 4 सत्रों में संगोष्ठी होगी और विषय विशेषज्ञों द्वारा पत्रवाचन, विश्लेषण प्रस्तुत किए जाएंगे। सलिला संस्था की अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 10 बजे प्रसार शिक्षा निदेशालय के सभागार, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक के कर कमलों से होगा। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि मीडिया और लेखन में सक्रिय हिंदुस्तान अखबार की…
Read More
ब्लॉकस्तरीय प्रधानाचार्य दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संपन्न

ब्लॉकस्तरीय प्रधानाचार्य दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संपन्न

शिक्षकों की प्रेरणा एवं आशीष से मैं संसद तक पहुँच सका - चुन्नीलाल गरासिया शिक्षक ही समुदाय को संस्कारित करता है - फूल सिंह मीणा उदयपुर, 23 अगस्त। गिर्वा एवं उदयपुर शहर के संस्थाप्रधानों की दो दिवसीय सत्रारंभ ब्लॉकस्तरीय वाकपीठ सरस्वती शिक्षक सदन, टेगौर नगर, सेक्टर 4 के सभागार में राज्यसभा सदस्य चुन्नी लाल गरासिया के मुख्य आतिथ्य व ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गेश मेनारिया ने अध्यक्षता की। वाकपीठ अध्यक्ष मोहन लाल मेघवाल जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक लोकेश भारती, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी देशपाल सिंह शेखावत, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद शर्मा एवं ललित दक…
Read More
उदयपुर से रियायती भाड़े पर मोरबी जाएगा कंटेनर

उदयपुर से रियायती भाड़े पर मोरबी जाएगा कंटेनर

-रेलवे के उपक्रम कॉनकोर ने की घोषणा उदयपुर, 23 अगस्त: भारतीय रेलवे के उपक्रम कॉनकोर ने उदयपुर से मोरबी के लिए रियायती भाड़े पर रेलगाड़ी द्वारा कंटेनर ले जाने की घोषणा की है। कॉनकोर उदयपुर से मोरबी के लिए की रियायती भाड़े 870 रुपए प्रति टन से कंटेनर ले जाएगा। वर्तमान में उदयपुर के व्यापारी ट्रकों के माधयम से मॉल भेज रहे है। इस घोषणा से उदयपुर के व्यापारियों को मॉल भेजने का एक और विकल्प मिल जाएगा। साथ ही प्रतिस्पर्धा के बाजार में कुछ राहत जरूर मिलेगी। कॉनकोर के खेमली स्थित डिपो के प्रबंधक महेंद्र डागर ने बताया कि…
Read More
ऑटो चालक की बेटी आफरीन जहां ने रचा इतिहास, एमडी में सिलेक्शन

ऑटो चालक की बेटी आफरीन जहां ने रचा इतिहास, एमडी में सिलेक्शन

उदयपुर की आफरीन जहां मेवाफरोश D/O मोहम्मद नूर एवं राबिया बानो ने बड़ी सफलता हासिल की है। एमबीबीएस करने के बाद अब उन्होंने एमडी में सिलेक्शन पाकर पूरे भारत में तीन लाख प्रत्याशियों में से 1625वीं रैंक प्राप्त की है। आफरीन के पिता मोहम्मद नूर ऑटो चलाते हैं और उनकी माता राबिया  बानो फल की दुकान लगाकर परिवार का सहयोग करती हैं, साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आफरीन ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगन और मेहनत से यह मुकाम पाया है। उनका सपना है कि वह मेडिसिन में एमडी करके समाज की सेवा करें इस ऐतिहासिक सफलता पर अंजुमन…
Read More
कश्ती फाउंडेशन ने धार स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया

कश्ती फाउंडेशन ने धार स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया

उदयपुर, 23 अगस्त । ग्रामीण बच्चों में शिक्षा और कला का समन्वय कर सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से उदयपुर स्थित कश्ती फाउंडेशन सोसाइटी ने धार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। फाउंडेशन पिछले एक दशक से सरकारी स्कूलों में रचनात्मक पहल के माध्यम से कार्य कर रहा है और बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं जीवन कौशल के विकास को बढ़ावा दे रहा है। करियर गाइडेंस सेमिनार से हुई शुरुआत : कार्यक्रम की शुरुआत करियर काउंसलिंग सत्र से हुई, जिसका संचालन जे.एस. ग्लोबल - दी एक्सपर्ट करियर काउंसलर के श्री जितेंद्र सिंह ने किया। कक्षा 10 से…
Read More
12 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

12 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

गुजरात नंबर की कार से हो रही थी सप्लाई, पुलिस की नाकाबंदी में पकड़े गए तस्कर उदयपुर, 23 अगस्त : जिले में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कोटड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर की एक कार को रोककर की गई तलाशी में करीब 12 किलो 650 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि…
Read More
वन अधिकारी और वनपाल 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

वन अधिकारी और वनपाल 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

उदयपुर, 23 अगस्त : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बांसवाड़ा इकाई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डूंगरा रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम शांतिलाल चावला और वनपाल लाडजी गरासिया को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को सूचना दी थी कि उसकी फर्म द्वारा किए गए नर्सरी सुधार और अन्य मरम्मत कार्यों के बिल पास करने के लिए आरोपियों द्वारा 15 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी। कुल 80 हजार रुपए की मांग के बाद शिकायतकर्ता को परेशान किया जा…
Read More
गोगुंदा-पिंडवाड़ा मार्ग पर दो भीषण दुर्घटनाएँ, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया

गोगुंदा-पिंडवाड़ा मार्ग पर दो भीषण दुर्घटनाएँ, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया

उदयपुर, 23 अगस्त : राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गोगुंदा-पिंडवाड़ा मार्ग लगातार हादसों का गवाह बन रहा है। रविवार देर रात होटल भव्या पैलेस के सामने कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और चट्टान से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन चकनाचूर हो गया और चालक-खलासी उसमें फंस गए। सूचना पर बड़गांव पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग, एंबुलेंस और ग्रामीणों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में उदयपुर अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे बड़ा चमत्कार बताया कि जान बच गई। इसी दिन दोपहर बेकरिया थाना क्षेत्र में भी एक कंटेनर डिवाइडर पर पलट गया, जिसमें…
Read More
आओ मंदिर चले कार्यक्रम के तहत अमरख जी महादेव मंदिर मे होगा सत्संग, भजन कीर्तन, लहरिया प्रतियोगिता आज

आओ मंदिर चले कार्यक्रम के तहत अमरख जी महादेव मंदिर मे होगा सत्संग, भजन कीर्तन, लहरिया प्रतियोगिता आज

उदयपुर, 23 अगस्त. श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर की ओर से आओ मंदिर चले कार्यक्रम के तहत 24 अगस्त 2025 रविवार को संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन के नेतृत्व मे अमरख जी महादेव मंदिर प्रांगण में सत्संग, भजन कीर्तन, लहरिया प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.. मण्डल के अध्यक्ष अशोक कुमार सांखला ने बताया की मण्डल का कार्यक्रम =आओ मंदिर चले के अंतर्गत 24 अगस्त रविवार को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक  अमरखजी महादेव मंदिर प्रांगण मे भजन, सत्संग, लहरियां प्रतियोगिता, खेलकूद,, गीत संगीत प्रतियोगिता, मीटिंग एवं जिन सदस्यों का जन्मदिन…
Read More
error: Content is protected !!