प्रभु के जन्म से मध्यरात्रि भी प्रकाशमय हो जाती है : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज
मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में चल रहे है निरंतर धार्मिक प्रवचन - पर्युषण में प्रतिदिन व्याख्यान, सामूहिक ऐकासना, प्रतिक्रमण तप आराधना जारी उदयपुर, 24 अगस्त। मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में जैनाचार्य श्रीमद् विजय रत्नसेन सूरीश्वर महाराज की निश्रा में बड़े हर्षोल्लास के साथ चातुर्मासिक आराधना चल रही है। श्रीसंघ के कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि रविवार को जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज की शुभ निश्रा में श्री श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ मालदास स्ट्रीट के आराधना भवन में पर्युषण पर्व के पांचवे दिन भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक का मंगल कार्यक्रम हुआ। जैनाचार्य श्रीमद् विजय रत्नसेन सूरीश्वर ने प्रवचन…
