Month: August 2025

राज्यपाल स्मार्ट विलेज पायरी गांव में जनजाति कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

राज्यपाल स्मार्ट विलेज पायरी गांव में जनजाति कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

उदयपुर, 23 अगस्त 2025 । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अधीन कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ द्वारा माननीय राज्यपाल स्मार्ट विलेज पहल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तकनीकी विषय पर चयनित गाँव पायरी पंचायत समिति बड़ीसादड़ी में दिनांक 22.08.2025 को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 43 कृषक एवं कृषक महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. आर.एल. सोनी, निदेशक प्रसार, प्रसार शिक्षा निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने बताया कि राज्यपाल स्मार्ट विलेज के तहत चयनित गाँव पायरी का अब स्मार्ट गाँव बनेगा। डॉ. सोनी ने बताया कि योजना के तहत् कृषि…
Read More
आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

उदयपुर 23 अगस्त. राजस्थान वनवासी कल्याण परिशद् द्वारा जनजाति ग्राम अंचल में संचालित आरोग्य रक्षक कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज दिनांक 23 अगस्त 2025 से प्रारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.  थावरचंद डामोर, अ.भा. ग्राम विकास सह प्रमुख डाॅ. राधिका लढ़ा, प्रदेश चिकित्सा आयाम प्रमुख डाॅ. राजेश मलिक एवं डा. रामलाल मीणा द्वारा किया गया। डा. मलिक ने आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण शिविर की भूमिका रखते हुए बताया कि हमारे कार्यकर्ता जनजाति क्षेत्र में जहां सुदूर चिकित्सा सुविधा का अभाव है वहां अपना स्वयं का कार्य करते हुए रोगी को दवाई उपलब्ध करवाता है। प्रशिक्षणार्थी सिरोही, पाली, बांसवाड़ा,…
Read More
भारतीय चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस संस्थान में हुआ ‘वित्तीयज्ञान मेला सप्ताह 2025’ कार्यशाला का आयोजन

भारतीय चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस संस्थान में हुआ ‘वित्तीयज्ञान मेला सप्ताह 2025’ कार्यशाला का आयोजन

अपनी पूंजी पर नियंत्रण रखे तथा कार्ड, कवरेज, निवेश और खाते को सरल बनाये’ - कार्यशाला में क्रेडिट/डेबिट कार्ड, बीमा, म्यूचुअल फंड और बैंकिंग की मूल जानकारी साझा की उदयपुर, 23 अगस्त। भारतीय चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस संस्थान की उदयपुर शाखा सेक्टर 14 स्थित आईसीएआई भवन में ‘वित्तीयज्ञान मेला सप्ताह 2025’ का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम फॅायनेन्स एण्ड टैक्स लिटरेसी डायेक्टरेट ऑफ आइसीएआई के तत्वाधान में "वित्तीयज्ञान मेला सप्ताह 2025" अवेयरनेस कार्यक्रम किया गया, जिसमें तीन सत्रों में वक्ताओं ने अपने विषयों पर विचार रखे। प्रथम सत्र में वक्ता दिलीप जैन (रीजनल हेड, कोटक महिन्द्रा बैंक) व  शशांक जैन (एरिया मैनेजर-डिप्टी वाइस…
Read More
पुलिस-पत्रकार सम्मान समारोह आज

पुलिस-पत्रकार सम्मान समारोह आज

उदयपुर, 24 अगस्त। जय हनुमान रामचरितमानस प्रचार समिति ट्रस्ट, उदयपुर (मेवाड़) एवं बीइंग मानव सेवा संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को दोपहर 2 बजे सोभागपुरा सौ फीट रोड़ स्थित मधुश्री सभागार, अशोका पैलेस में “पुलिस-पत्रकार सम्मान समारोह” आयोजित होगा। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की सामाजिक और नैतिक सुरक्षा के दो महत्वपूर्ण स्तंभ पुलिस विभाग और पत्रकारिता जगत के उन प्रतिनिधियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर सत्यनिष्ठा, साहस और निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए जनहित में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल…
Read More
जैन धर्म को बचाना है तो सभी संप्रदाय परस्पर सहयोगी बन कर रहे’

जैन धर्म को बचाना है तो सभी संप्रदाय परस्पर सहयोगी बन कर रहे’

आचार्य ज्ञानचन्द्र की प्रेरणा से लोगों ने लिया देहदान का संकल्प उदयपुर। न्यू भोपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में आयोजित धर्मसभा में बोलते हुए जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने कहा कि संसार में सबके बीच ऐसे रहिये, जैसे 32 दांतों के बीच जीभ रहती है। वो मिलती सबसे है, पर दबती किसी से नहीं है। महावीर ने जैन साधु को भी गृहस्थों की भौतिक चकाचौंध के बीच रहकर भी उससे निर्लिप्त रहने के लिए कहा। आचार्य श्री ने आगे कहा कि तर्क कुतर्क लगाकर अपनी गलती छिपाने का प्रयास न करके, गलती को स्वीकार करने की हिम्मत करिए। गलती की स्वीकृति पर…
Read More
मेवाड़ के माधवेन्द्र सिंह राठौड़ को मिला इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

मेवाड़ के माधवेन्द्र सिंह राठौड़ को मिला इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

आंखों पर पट्टी बांधकर 70 प्रकार के हथियारों को पहिचाना उदयपुर। इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के भव्य सम्मान समारोह में मेवाड़ के नन्हें बालक माधवेन्द्रसिंह राठौड़ को मात्र 15 वर्ष की आयु में आंखों पर पट्टी बांधकर 70 प्रकार के हथियारों को पहिचाननें पर इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। माधवेंद्र प्रताप सिंह राठौड़ के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण दयाल सिंह राठौड़ को उनके अद्भुत कारनामे के लिए आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया। 15 जून 2010 को जन्मे माधवेंद्रसिंह ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई 2025) पर  उपरोक्त एक असाधारण विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पूर्णतः…
Read More
रोटरी क्लब रोटरी मेवाड़ के इंटरेक्ट क्लब ऑफ यूनिवर्सल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रोटरी क्लब रोटरी मेवाड़ के इंटरेक्ट क्लब ऑफ यूनिवर्सल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

उदयपुर, 23 अगस्त। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मेवाड़ के तत्वावधान में आज इंटरेक्ट क्लब ऑफ यूनिवर्सल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी मेवाड़ के अध्यक्ष मनीष गन्ना एवं विशिष्ट अतिथि क्लब सचिव मुकेश शर्मा ने नव-निर्वाचित इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर संदीप सिंघटवाडिया ने इंटरैक्ट क्लब की सामाजिक सेवाओं एवं भावी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सर्दियों की शुरुआत में ग्रामीण क्षेत्रों में एक हज़ार गर्म वस्त्र…
Read More
दादाबाड़ी में भगवान महावीर जन्मवाचन पर प्रवचन आज,16 स्वप्नों के दर्शन कराये जायेंगे

दादाबाड़ी में भगवान महावीर जन्मवाचन पर प्रवचन आज,16 स्वप्नों के दर्शन कराये जायेंगे

उदयपुर। पर्वाधिराज पर्युषण के दूसरे दिन सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में शास्त्र कल्पसूत्र वाचन के प्रवचन हुए। साध्वी विरलप्रभा श्रीजी की पावन निश्रा में साध्वी विपुल प्रभा श्रीजी ने पद्मनाभ स्वामी, द्रौपदी और पांडवों के बारे में विवेचन किया। डताउपडी का हरण कर पद्मनाभ ले आये और दूत को द्रौपदी वापसी के लिए इनकार करने पर युद्ध करना पड़ा। श्रीकृष्ण देवपुरुष हैं। पद्मनाभ के द्रौपदी से बचाव का आग्रह करने पर उसने स्त्री वेश में श्रीकृष्ण की शरण मांगी। साध्वी कृतार्थप्रभा श्रीजी ने कहा कि ऋषभदेव स्वामी के साथ नवें अछेरा में 108 साधु मोक्ष को पधारे। आदिनाथ भगवान के काल…
Read More
मन्नत वाले राजा बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर

मन्नत वाले राजा बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर

परेल मुबंई से सीधे उदयपुर पंहुचेंगे बप्पा उदयपुर। न्यू मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से हर वर्ष की भंाती इस वर्ष भी लालबाग परेल वर्कशॉप मुंबई महाराष्ट्र से उदयपुर मन्नत वाले राजा का 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर आगमन होगा। जिनके स्वागत की तैयारियंा जोरों पर है। मंडल संचालक विशाल जैन ने बताया कि हर साल एक नये स्वरूप और अलौकिक रूप में बप्पा की प्रतिमा लाई जाती है। लगातार 22 वें वर्ष भी मंडल की और से बप्पा की 15 फीट की एक भव्य व विशाल प्रतिमा लखारा चौक-मार्शल चौराहा मार्ग पर विराजमान की जाएगी। उन्होंने बताया कि…
Read More
समकालीन भारतीय कला में समालोचना पर स्वाति लोढ़ा को पीएच.डी.

समकालीन भारतीय कला में समालोचना पर स्वाति लोढ़ा को पीएच.डी.

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग की शोधार्थी स्वाति लोढ़ा ने  शिफ्टिंग पेराडिग्म्स ऑफ क्रिटिकल इन कन्टेम्परेरी इण्डियन आर्ट-एन एनालिटिकल स्टडी पर पीएच.डी. उपाधि प्राप्त की। यह शोध प्रो. मदन सिंह राठौड़ के निर्देशन में पूरा हुआ। इस शोध में स्वाति लोढ़ा ने समकालीन भारतीय कला में आलोचना की बदलती धाराओं को ऐतिहासिक और विश्लेषणात्मक दृष्टि से परखा है। बदलते समय, तकनीक और वैश्विक विमर्शों के बीच कला-आलोचना कैसे नए प्रतिमान गढ़ रही है, इस पर उनका कार्य प्रकाश डालता है।
Read More
error: Content is protected !!