रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़, उदयपुर ने रोटरी नव वर्ष की शुरूआत विराज होटल एंड बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह से की। जिसमें शहर के जानें मानें चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट शामिल थे। क्लब अध्यक्ष मनीष गन्ना ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि गीतांजलि यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर, प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. एस. के. लोहाडिया, विशिष्ट अतिथि डॉ. के. सी. व्यास, क्लब संरक्षक रोटेरियन हंसराज चौधरीएवं सहायक प्रांतपाल रोटेरियन राजेश चुघ मौजूद थे। इस अवसर पर मनीष गन्ना ने अतिथियों, डॉक्टरों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का स्वागत किया। उन्होंने आगामी सेवा कार्यों की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जिनमें वृक्षारोपण…
