Month: July 2025

जन्म दिन पर किया पौधारोपण

जन्म दिन पर किया पौधारोपण

      खेरवाड़ा, वृक्षारोपण ही जीवन का असली तर्पण है, कहावत को चरितार्थ करते हुए ग्राम पंचायत कनबई के पूर्व उप सरपंच, समाज सेवी एवं पर्यावरण प्रेमी धूलेश्वर वसोहर ने अपना जन्मदिन प्रती वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कर मनाया। वसोहर पिछले कई वर्षों से निरंतर पर्यावरण के बारे में अलख जागते हुए वृक्षारोपण कर रहे हैं इन्होंने अभी तक सैकड़ों की तादाद में पौधे लगाए हैं । जन्मदिन पर वसोहर द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कनबई सरपंच साकरचंद गमेती, शिक्षाविद गट्टू लाल बारोट, कपिल कलाल ,डिंपल बारोट, सुभाष गमेती, राहुल…
Read More
आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज

आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में थाना अधिकारी उम्मेदी लाल के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक सोमा लाल द्वारा बुधवार देर शाम गश्त के दौरान अभियुक्त मुकेश पुत्र समरत जाती परमार निवासी फुटाला द्वारा अवैध रूप से अपने कब्जे में 6 लीटर देसी हथकड़ी शराब रखने एवं परिवहन करते हुए पाए जाने पर संज्ञान लेते हुए प्रकरण दर्ज किया। अभियुक्त द्वारा शराब से भरे जरीकेन को बीच सड़क पर छोड़ भाग जाने से बीट प्रभारी द्वारा अभियुक्त की पहचान की गई। थाना अधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल अजीत सिंह…
Read More
पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए उदयपुर पुलिस लाइन परिसर में पौधे लगाए

पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए उदयपुर पुलिस लाइन परिसर में पौधे लगाए

उदयपुर, 3 जुलाई। भूमंडलीय पर्यावरण संरक्षण एवं मानव विकास संस्थान की ओर से गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, संस्थान के अध्यक्ष मदन सिंह रावल (से. नि. पुलिस उप अधीक्षक),कोषाघ्यक्ष घर्मवीर सिंह रावल मय टीम, रिजर्व इंसपेक्टर गुलाब सिंह कटारा व पुलिस के जवानों सहित सभी ने बड चडकर वृक्षारोपण में भाग लेकर नीम एवं अशोका के 100 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संन्देश दिया। संस्थान के अध्यक्ष मदन सिंह रावल ने बताया कि ‘धरती करे यही पुकार, हराभरा कर दो संसार‘ अभियान के…
Read More
ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी – एएसपी श्री रतनू

ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी – एएसपी श्री रतनू

ऑपरेशन स्माईल ट्रांसजेण्डर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण पर कार्यशाला का हुआ आयोजन उदयपुर, 3 जुलाई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राईट्स एवं एएचटी राजस्थान जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं राजस्थान पुलिस द्वारा राज्य व्यापी ऑपरेशन स्माईल के तहत श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस राजेश मीना उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार उदयपुर रेंज पुलिस एवं यूनिसेफ राजस्थान के तत्वावधान में ट्रांसजेण्डर समुह के व्यक्तियों की रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को विद्या भवन ऑडिटोरियम फतहपुरा उदयपुर में किया गया। कार्यशाला में ट्रांसजेण्डर समुह के व्यक्तियों की शिकायत निवारण हेतु थाना स्तर पर मनोनीत पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील बनाने एवं ट्रांसजेण्डर समुदाय के व्यक्तियों को…
Read More
संभागीय आयुक्त ने ली फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

संभागीय आयुक्त ने ली फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश उदयपुर, 3 जुलाई। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में गुरुवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।  बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों के संबंधित विभागों के अधिकारीगण ऑनलाइन जुड़े तथा फ्लैगशिप योजना की प्रगति के बारे में संभागीय आयुक्त को अवगत करवाया। इस अवसर पर आयुक्त ने अधिकारियों को समस्त फ्लैगशिप योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं पर शासन की सीधी नजर होती है ऐसे में अधिकारी संवेदनशीलता और…
Read More
सहकार गैलेरी एवं सहकारी उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन

सहकार गैलेरी एवं सहकारी उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन

उदयपुर, 3 जुलाई। अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि प्रतापनगर स्थित प्रधान कार्यालय में सहकार गैलेरी एवं सहकारी उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी प्रमोद सामरएवं उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष डालचन्द डांगी ने किया। सहकार गैलेरी के अन्तर्गत बैंक के स्थापना वर्ष 1956 से लेकर वर्तमान समय तक हुए आयोजनां एवं मुख्य योजनाओं का प्रदर्शन तस्वीरो, बैंनर, पोस्टर एवं स्टैण्डी के माध्यम से किया गया। गैलेरी में ही सहकारी विभाग की अन्य संस्थाओं यथा उपभोक्ता भण्डार, डेयरी, अरबन बैंक्स…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान 5 को

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान 5 को

उदयपुर, 3 जुलाई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के सफल आयोजन में विशिष्ट योगदान देने वाले नोडल अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों, संस्थाओ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने हेतु एक विशेष सम्मान समारोह आयुर्वेद विभाग, उदयपुर एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 5 जुलाई शनिवार को दोपहर 2.15 बजे शिल्पग्राम दर्पण सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी होंगी तथा अध्यक्षता जिला कलक्टर नमित मेहता करेंगे। विशिष्ट अतिथि निदेशक, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एम. फुरकान खान, अतिरिक्त जिला कलक्टर वार सिंह, अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद डॉ भूपेन्द्र कुमार शर्मा, प्राचार्य, मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद…
Read More
वर्षा के मौसम में पशुओं की विशेष देखभाल पर पशुपालकों को दिया प्रशिक्षण

वर्षा के मौसम में पशुओं की विशेष देखभाल पर पशुपालकों को दिया प्रशिक्षण

उदयपुर, 3 जुलाई। पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में वर्ष 2025-26 का सातवां त्रिदिवसीय आवासीय पशुपालक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण में प्रतापगढ़, राजसमन्द, चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा जिले के चयनित 30 पशुपालकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर संस्थान के उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने कहा कि वर्षा के मौसम में उगे विषैले पौधों से पशुपालक अपने पशुओं को अवश्य बचाएं। डॉ. छंगाणी ने बताया कि इस मौसम में हरे चारे के साथ विषैले पौधे उग जाते है जिनकों खाने से पशुओं में पॉईजनिंग हो जाती हैं अतः इन विषैले पौधों की पहचान कर पशु चारे से…
Read More
राज्य होटल प्रबन्ध संस्थान, उदयपुर में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

राज्य होटल प्रबन्ध संस्थान, उदयपुर में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 3 जुलाई। पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार के अधीनस्थ राज्य होटल प्रबन्ध संस्थान, उदयपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु हॉस्पिटेलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बी.एस.सी. और डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। संस्था प्रधान ने बताया कि बी.एस.सी. इन हॉस्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (3 वर्षीय डिग्री कोर्स) में प्रवेश हेतु आवदेन 10 जुलाई तक आवेदन किये जा सकते हैं। उक्त कोर्स में प्रवेश हेतु पात्रता में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी और 12वी (अंग्रेज़ी विषय सहित) उत्तीर्ण हो, इसमें प्रवेश हेतु कोई आयु सीमा नहीं है। वहीं आरक्षण सरकारी नियमों के अनुसार लागू…
Read More
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर, 3 जुलाई। मोहर्रम पर्व पर प्रस्तावित ताजिया जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 5 जुलाई को छड़ी मिलन स्थल के आगे के छोर के लिए स्मार्ट सिटी एसीईओ कृष्णपालसिंह चौहान को मुखर्जी चौक व चौखला बाजार तथा पीछे के छोर के लिए डीआईजी स्टाम्प राजीव द्विवेदी को चौखला बाजार से भड़भुजा घाटी क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार छड़ी मिलन स्थल पर प्रारंभ से समाप्ति तक राजस्थान स्टेट कॉपरेटिव टीएडी फेडरेशन के महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार पाण्डेय…
Read More
error: Content is protected !!