गुरू पूर्णिमा पर आयोजित संगीत उत्सव में बहें शास्त्रीय संगीत के सुर
उदयपुर। पंडित जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच एवं संगीत नाट्य निकेतन द्वारा पंडित जगन्नाथ प्रसाद संगीत मूर्ति की 22वीं पुण्यतिथि एवं गुरु पूर्णिमा उत्सव पर संगीत संध्या का भूपालुपरा स्थित केन्द्र पर आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवोदित कलाकारों एवं मुख्य कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ नवोदित कलाकार सुश्री अर्पिता शर्मा ने कथक नृत्य की प्रस्तुति के साथ किया, जिसमें उन्होंने आमद, तोड़े, परन, कवित आदि प्रस्तुत किए। इसके बाद नवोदित कलाकार विपिन सोनी ने सितार और सुश्री सलोनी टांक ने बांसुरी पर जुगलबंदी प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने राग हंस ध्वनि की एक मध्यलय गत और अंत में…
