उदयपुर। राजस्थान होटलियर क्लब (त्भ्ब्) एवं रॉयल राजस्थान शेफ सोसाइटी ) के संयुक्त तत्वावधान में 25 अगस्त को डस्ैन् के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग में जॉब फेयर-2026 आयोजित होगा। हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर होगा। जॉब फेयर में होटल, रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट, कैटरिंग एवं पर्यटन क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों के ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लिए जाएंगे।
जॉब फेयर में होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं के साथ फ्रेशर्स एवं अनुभवी प्रोफेशनल्स भी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर तलाशने का मौका मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपडेटेड बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अनुभव संबंधी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। आयोजकों ने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
आज एमएलएसयू में हॉस्पिटैलिटी जॉब फेयर, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका
