शपथ ग्रहण समारोह : भविष्य के नेताओं को सशक्त बनाना उदयपुर, 12 जुलाई। विट्टी इंटरनेशनल स्कूल, उदयपुर में शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने पदों की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापिका प्रीति सोगानी, प्रधानाचार्य बीजो कुरियन ने छात्रों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में बताया और उन्हें प्रोत्साहित किया। समारोह में दीप प्रज्ज्वलन,श्लोक,मंत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नए छात्र नेताओं को सैश, स्कार्फ और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ के सदस्यों को अपने कर्तव्यों को ईमानदारी, निष्ठा और…
उदयपुर, राजस्थान | 12 जुलाई 2025 राज्य में बांस की खेती को बढ़ावा देने, वायुमंडलीय कार्बन अवशोषण में इसकी भूमिका, पर्यावरणीय लाभों तथा किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन राजभवन, जयपुर में माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशनराव बगड़े की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति के सचिव डॉ. पृथ्वी राज जी, कृषि, उद्यानिकी एवं वन विभागों के सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारीगण, एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। प्रख्यात बांस विशेषज्ञ श्री पासा पटेल जी…
उदयपुर। भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद, नई दिल्ली के अधीन मशरुम अनुसन्धान निदेशालय चम्बाघाट सोलन ,हिमाचल प्रदेश के दवारा मशरुम अनुसन्धान के अंतर्गत भारत के विभिन जलवायु क्षेत्रों के जंगलो , वन्य जीव अभ्यारणों एवं मरुस्थलों से खादय एवं औषधीय मशरुम के जर्मप्लास्म के संग्रहण एवं संरक्षण के अंतर्गत महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविधालय उदयपुर में संचालित अखिल भारतीय समन्वित मशरुम अनुसन्धान परियोजना के दल ने राजस्थान के विभिन जंगलो, वन्य जीव अभ्यारणों एवं मरुस्थलों का जून से जुलाई 2025 में गहन सर्वेक्षण किया I जिसमे उदयपुर जिले के केशरियाजी तहसील के सागवाड़ापाल के जंगल में ढींगरी मशरुम की एक नई प्रजाति गोल्डन ओएस्टर मिली हे जिसका वैज्ञानिक नाम प्लूरोटस सिट्रिनोपिलेटस हे जो खादय एवं औषधीय गुणयुक्त हे I अखिल भारतीय समन्वित मशरुम अनुसन्धान परियोजना के मुख्य वैज्ञानिक प्रोफेसर नारायण लाल मीना ने बताया की इस प्रकार की गोल्डन ओएस्टर प्रजाति राजस्थान में प्रथम बार रिपोर्ट हुई हे इस मशरुम का रंग सोने के रंग जैसा होता हे I इस मशरुम के कैप का परिमाप 18x12 सेमी. ,कॉनकेट टाइप ,तथा तने का परिमाप 9x1.7 सेमी तथा एक फ्रेश मशरुम के गुच्छे का वजन 300 ग्राम दर्ज किया गया I यह पोषणीय एवं औषद्यीय गुणों के कारण अधिक महत्वपूर्ण हे I इस मशरुम में प्रोटीन 31.7 प्रतिशत , रेशा लगभग 25.7 प्रतिशत तथा इसमें सेल्यूलोस , हेमिसेलुलोसे और स्टार्च की अच्छी मात्रा होती हे इसमें वसा की काम मात्रा 1 प्रतिशत व् लिग्निन भी पाया जाता हे I इसमें सूक्षम पोषक तत्व ,विभिन बायोएक्टिव योगिक जैसे पॉलिसैक्राइड,एमिनोएसिड, तथा अन्य लाभकारी पोषक तत्वो का भी अच्छा स्रोत हे I एमिनोएसिड में ग्लुटामिन ,एस्पार्टिक एसिड ,विटामिन्स में विटामिन डी(अर्गोस्टेरॉल) पोटेशियम,फॉस्फोरस , मेग्नीशियम एवं एंटीऑक्सिडेंट्स में फिनॉल , फ्लेवेनॉयड्स जो की कोशिका को नष्ट होने से बचाता हे I वसा अम्लों में असंतृप्तत वसा अमल विशेष रूप से पामिटिक, ओलिक,और लिनोलिक एसिड का भी अच्छा स्रोत हे I गोल्डन ओएस्टर प्रजाति एक स्वस्थ आहार एवं औषद्यीय के लिए एक मूलयवान खाद्य मशरुम हे I वर्तमान में इस मशरुम पर विस्त्रत अध्ययन के लिए अनुसन्धान प्रारम्भ कर दिया हे I
उदयपुर, 12 जुलाई। श्री वर्धमान गुरू पुष्कर ध्यान केन्द्र के तत्वावधान में दूधिया गणेश जी स्थित स्थानक में चातुर्मास कर रहे महाश्रमण काव्यतीर्थ श्री जिनेन्द्र मुनि जी म.सा. ने शनिवार को प्रभु प्रार्थना के साथ मानव जीवन में स्वार्थ एवं परमार्थ पर सुंदर विवेचन प्रस्तुत किया। केन्द्र के अध्यक्ष निर्मल पोखरना ने बताया कि शनिवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए पूज्य श्री जिनेन्द्र मुनि जी म.सा. ने फरमाया कि स्वार्थ ऐसा साधो की उसमें परमार्थ भी हो जाए, जिससे मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध हो। जहां स्वार्थ है वहां हम परमात्मा की भक्ति नहीं कर सकते है, फिर तो…
खेरवाडा की एक 3 वर्षीय बच्ची के मामले में सांसद रावत ने लिखा था पत्र -विदेश से आने वाली दवाइयों पर टेक्स लगने से बढ जाता है खर्च उदयपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को एक पत्र जारी कर दुर्लभ बीमारियों की सूची को संशोधित करने का अनुरोध किया है। इससे अब तक पहचानी गई सभी 63 दुर्लभ बीमारियों को भी मूल सीमा शुल्क (बी.सी.डी.) और एकीकृत माल और सेवा कर (आई.जी.एस.टी.) से पूर्ण छूट प्रदान करने वाली सूची में शामिल किया जा सकेगा। केंद्रीय स्वारथ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सांसद डॉ…
उदयपुर। राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि राज्य सरकार किसान, युवा, मजदूर एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है ,जिससे विकास का उजियारा हर वर्ग तक पहुंचे। खराड़ी शुक्रवार को डूंगरपुर से कोटडा जाते खेरवाड़ा डाक बंगले में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले डेढ़ साल में जो काम हुए वह पूर्ववर्ती सरकार अपने पूरे 5 साल में भी नहीं कर पाई। खराड़ी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए कृत संकल्प होकर कार्य कर रही है ।उन्होंने…
उदयपुर। पीएफसी एज्यूकेशन की एसीसीए की छात्रा शाहीन बानो ने मात्र एक महीने में फानेन्शियल अकान्टिंग की परीक्षा पास कर 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उदयपुर का नाम रोशन किया। उदयपुर के प्रतिष्ठित अकाउंटिंग संस्थान पीएफसी एज्यूकेशन की मेधावी एसीसीए छात्रा शाहीन बानो ने वैश्विक स्तर की एसीसीए परीक्षा में कमाल कर दिखाया है। इस असाधारण सफलता के पीछे जहां शाहीन की कठिन मेहनत और समर्पण है, वहीं संस्थान की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी और विषय विशेषज्ञ व अध्यापक गुंजन वाधवानी का मार्गदर्शन भी प्रमुख रहा है। पीएफसी एज्यूकेशन जो राजस्थान का एकमात्र गोल्ड लर्निंग पार्टनर और सीबीई कम्प्यूटर बेस्ड सेन्टर…
उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मन्दिर का ट्रस्ट की ओर से सुरजपोल बाहर स्थित दादाबाड़़ी में आयोजित किये जा रहे चातुर्मास में आयोजित धर्मसभा में कृतार्थप्रभाश्री ने कहा कि चातुर्मास में हम नित्य जिनवाणी का श्रवण कर रहे है। जीवन में सफलता के लिए दृढ़ संकल्प, मनोबल का होना बहुत आवश्यक है। लक्ष्य बनाना बहुत जरूरी है। संकल्प के बिना व्यति ना तो संसार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है ना ही आध्यात्मिक क्षेत्र में,इसलिए जीवन में आराधना करनी हो तो, दृढ संकल्प होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संकल्प करने के बाद हमारा मनोबल भी ऊंचा…
उदयपुर। श्री अरिहंतमार्गी जैन महासंघ शाखा उदयपुर के तत्वावधान में आचार्य ज्ञानचन्द्र महाराज का आज ओरबिट रिसोर्ट स्थित अरिहंत भवन में आयोजित धर्मसभा में आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने कहा कि आज चार्तुमासिक स्वाध्याय महोत्सव का प्रथम दिवस है। महावीर प्रभु की मूल वाणी का जय घोष किया गया। महावीर तक पहुंचने का मुख्य साधन है, उनकी वाणी। उन्होंने कहा कि अगर हम महावीर के आकार का चिंतन करते हैं तो हमारा चिंतन महावीर के तन तक ही पहुंचता है। लेकिन हम महावीर की वाणी को पढ़ते, सुनते, बोलते, मनन करते हैं तो हम महावीर की आत्मा तक पहुंचते हैं। तन…
(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा , खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के खेरवाड़ा, ऋषभदेव, नयागांव एवं सेमारी उपखंड कार्यालय में से दो कार्यालय खेरवाड़ा एवं ऋषभदेव में छह माह पूर्व कार्यवाहक के रूप में दो प्रशिक्षु आरएएस अधिकारी लगाए गए थे, लेकिन वे भी अपने अगले पड़ाव को लेकर बुधवार को जयपुर के लिए रिलीव हो गए ।अब सभी चारों उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी का पद रिक्त हो गया है। फिलहाल खेरवाड़ा उपखंड अधिकारी का चार्ज अस्थाई रूप से कपिल कोठारी उपखंड अधिकारी झाडोल को दिया गया है। उपखण्ड के लोगों का कहना है कि शीघ्र ही एसडीएम के रिक्त पद पर पद…