Month: July 2025

सृजनात्मक अभिव्यक्ति के चार दिवसीय कलात्मक प्रवाह “चित्रधारा” का शुभारम्भ

सृजनात्मक अभिव्यक्ति के चार दिवसीय कलात्मक प्रवाह “चित्रधारा” का शुभारम्भ

देश के वरिष्ठ चित्रकार दिखाएंगे अपनी कूंची के करतब, सजेगी रंगों की महफिल उदयपुर, 12 जुलाई। देश के वरिष्ठ चित्रकारों का चार दिवसीय पेंटिंग कैम्प चित्रधारा: द सब्लाइम स्ट्रीम ऑफ पेंटिंग्स शनिवार को सज्जगनगढ़ क्षेत्र स्थित स्टूडियो चित्र में प्रारम्भ हुआ। श्रद्धा मुर्डिया, प्रोफेसर सुरेश शर्मा, नित्या सिंघल और प्रसिद्ध फ्रेस्को कलाकार भगवान लाल सेन चित्रार्थी, अभिषेक सिंघवी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं कलाकारों के परिचय के साथ कैम्प की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का संचालन चेतन औदिच्य ने किया।                 स्टूडियो चित्र के संस्थापक डॉ चित्रसेन ने बताया कि ऐसे बहुत कम अवसर होते हैं जब देश के विभिन्न क्षेत्रों के मशहूर चित्रकार एक…
Read More
बांसवाड़ा : 8 वें वेतन आयोग को लेकर लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स में देरी से नाराज़गी

बांसवाड़ा : 8 वें वेतन आयोग को लेकर लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स में देरी से नाराज़गी

बांसवाड़ा।  8वें वेतन आयोग को लेकर लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स में देरी के चलते खांसी नाराज़गी अब दिखने लगी है। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम  के प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ सह सचिव अरुण व्यास ने बताया कि  हर दशक पर वेतन आयोग गठित कर कर्मचारियों के कल्याण के पक्ष समाहित होते है। किन्तु इस बार भारत सरकार ने केवल गठन की अधिसूचना जाहिर कर इतिश्री कर ली अभी तक कर्मचारियों के संगठन से वार्ता ,ज्ञापन प्रक्रिया ओर नियमित बैठके शुरू नहीं कर अनावश्यक देरी की जा रही हैं। जिससे कर्मचारियों में आशंकाएं बढ़ गई हैं।जिसका फायदा विरोधी दल उठा सकते हैं। विगत प्रत्येक वेतन आयोग…
Read More
शिक्षा और शिक्षक समाज में आमूलचूल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं  –  नींबाराम

शिक्षा और शिक्षक समाज में आमूलचूल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं  –  नींबाराम

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला  कार्यालय भवन "सरस्वती शिक्षक सदन" का लोकार्पण उदयपुर 12 जुलाई। शिक्षा और शिक्षक समाज में आमूलचूल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, शिक्षक संगठन कभी भी सिर्फ अपनी मांगों-हितों को लेकर संघर्ष नहीं करते। शिक्षकों को वर्तमान और भावी भारत का निर्माण करना होता है। संस्कारों का प्रवाह मां के दूध, पिता की डांट गुरु की शिक्षा और खेल के मैदान से होता है।  राष्ट्र निर्माण का अर्थ सिर्फ भौतिक विकास ही नहीं बल्कि बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास करना भी है । धर्मांतरण संपूर्ण समाज के लिए चिंता का विषय है ना कि कुछ संगठन मात्र का।…
Read More
सिद्धेश्वर महादेव पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक के साथ दुग्धाभिषेक

सिद्धेश्वर महादेव पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक के साथ दुग्धाभिषेक

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा,श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बीस दुकान खेरवाड़ा पर शिवजी के पवित्र सावन मास पर शिव भक्ति के भाव से हर हर महादेव और नमः शिवाय मंत्र जाप करते हुवे दर्शनार्थियों ने जलाभिषेक,दुग्धाभिषेक और बिल्व पत्रों, फूलों के साथ भगवान शिव की पूजा की ।श्री शिवाय नमस्तुभाय्म मंत्र से सभी ने कीर्तन किया और भगवान को याद किया। पुजारी कैलाश जोशी ने बताया की प्रातः चार बजे मंदिर खुल जाता है जो शाम नौ बजे बंद होता है। सावन माह के दौरान सुबह पांच बजे से छः बजे तक रुद्री पाठ किया जाता है ।दर्शन हेतु दर्शनार्थियों को बिल्व…
Read More
दो राजस्व गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़क खस्ताहाल

दो राजस्व गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़क खस्ताहाल

 (प्रतीक जैन)            खेरवाड़ा, तहसील की ग्राम पंचायत भाणदा के ककलवाड़ा फला की जो संपर्क सड़क राजस्व ग्राम घोघरवाड़ा को जोड़ती है जो कोकर फला से राजस्व ग्राम फुटाला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। यह दोनों सड़क दोनों राजस्व ग्राम की मुख्य सड़कों से जोड़ने का काम करती है। इन मुख्य सड़कों को जनता जल योजना के अंतर्गत पाईप लाईन बिछाने जलदाय विभाग के ठेकदार के माध्यम से खोदा गया था किंतु अभी तक न जलदाय विभाग और न ही संबंधित कार्यकारी संस्था द्वारा इन सड़कों के मरम्मत कराने की कोई सुध ली गई। ग्रामीणों…
Read More
महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज 

महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज 

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, नयागांव उपखंड के पहाडा थाना क्षेत्र के गांव पादरा निवासी महिला सुगना पत्नी अशोक भगोरा ने डाक के माध्यम पत्र प्रेषित कर प्रकरण दर्ज कराया कि उसके स्वयं के गांव पादरा के निवासी बालकृष्ण पुत्र जीवन लाल भगोरा एवं छगनलाल पुत्र राम जी भगोरा ने सुगना परिवादिया के साथ बिना वजह अभद्र गाली गलौज करते हुए मारपीट का घायल कर दिया। थाना अधिकारी उम्मेदी लाल ने बताया कि डाक के जरिए प्राप्त पत्र के आधार पर प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल अजीत सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
सामुहिक जागरूकता व सहभागिता से ही जल प्रबंधन संभव – प्रो. सारंगदेवोत

सामुहिक जागरूकता व सहभागिता से ही जल प्रबंधन संभव – प्रो. सारंगदेवोत

ठाकुर अमरचंद बड़वा की 305वीं जयंती पर युग युगीन मेवाड़ में जल प्रबंधन विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन अमरचंद बड़वा ने की सुविकसित मेवाड़ की कल्पना  - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 12  जुलाई / ठाकुर अमरचंद बड़वा की 305 वीं जयंती पर शनिवार को राजस्थान विद्यापीठ ठाकुर अमरचंद बड़वा शोधपीठ एवं ठाकुर अमरचन्द बड़वा स्मृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में युग - युगीन मेवाड़ में जल प्रबन्धन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि ठाकुर अमर चंद मेवाड़ के महान प्रशासक, कुशल सेनानायक, कर्तव्यनिष्ठ…
Read More
आदर्श सास-बहूओं का शहर है उदयपुर – कुम्भट

आदर्श सास-बहूओं का शहर है उदयपुर – कुम्भट

राजमति आदर्श सास शिरोमणि सम्मान”अब पुरस्कार नहीं, अलंकरण बन गया है -बहुओं के कथन कर गए सभी की आंखों को नम उदयपुर, 12 जुलाई। उदयपुर आदर्श सास-बहुओं का शहर है। कोई भी उदयपुर के परिवार में अपनी बेटी दे तो वह निश्चिंत होकर दे सकता है। यह बात इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में सास-बहू के स्नेहिल रिश्ते को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करने की परंपरा के तहत “राजमति आदर्श सास शिरोमणि सम्मान”समारोह में इस पुरस्कार की स्थापना की दृष्टा व संयोजक माया कुम्भट ने कही। शुक्रवार देर शाम फतहसागर झील किनारे रोटरी बजाज भवन में आयोजित समारोह में श्रीमती कुम्भट…
Read More
महिला घर, परिवार, समाज और देश की धुरी : पूर्व महापौर रजनी डांगी

महिला घर, परिवार, समाज और देश की धुरी : पूर्व महापौर रजनी डांगी

कैट उड़ान एग्जिबिशन महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठा प्रयास : पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता - तीन दिवसीय कैट उड़ान एग्जीबिशन का आयोजन का समापन उदयपुर, 12 जुलाई। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में कैट उड़ान एग्जीबिशन का तीन दिवसीय आयोजन का समापन मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रजनी डांगी और कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता के सानिध्य में संपन्न हुआ। कैट वुमन विंग अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गलूंडिया और सचिव सोनू जैन ने बताया कि अंतिम दिन सभी एग्जीबिटर्स ने खूब डिस्काउंट दिया और जमकर खरीददारी हुई। इस तीन दिवसीय एग्जीबिशन का…
Read More
ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से चतुर्थ पाटोत्सव सम्पन्न

ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से चतुर्थ पाटोत्सव सम्पन्न

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ हवन, मंदिर के शिखर पर चढ़ाई ध्वजा उदयपुर, 12 जुलाई। श्रीजी विहार न्यू विद्या नगर हिरण मंगरी सेक्टर 4 में स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में चतुर्थ पाटोत्सव का प्रोग्राम आयोजित किया गया। अध्यक्ष विनोद पांडे ने बताया कि प्रात:कालीन वेला में रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद में दोपहर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन हुआ वहीं शाम को मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई तथा महा आरती के साथ में महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलोनी व शहर के शिव भक्तों ने भक्ति गय भजनों के साथ में भाग लिया। मुख्य अतिथि के…
Read More
error: Content is protected !!