Month: July 2025

मां का किसी भी जीवन में ऋण नहीं चुकाया सकताःविरलप्रभाश्री

मां का किसी भी जीवन में ऋण नहीं चुकाया सकताःविरलप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल दादावाड़ी में विराजित साध्वी विरल प्रभा श्रीजी, विपुल प्रभा श्रीजी एवं कृतार्थ प्रभा श्रीजी ने आज “मां “ विषय पर अत्यंत सारगर्भित प्रवचन देते हुए कहा कि मां का ही संतान से जन्म होने से पूर्व संबंध होता है, बाकी सारे रिश्ते नाते सभी जन्म के पश्चात् बनते हैं, मां का किसी भी जीवन में ऋण नहीं चुका सकता है। यदि मनुष्य अपनी स्वयं की चमड़ी की जूती भी बनाकर मां को पहिना दे तब भी वह मां का ऋण नहीं चुका सकता है। साध्वी श्री विपुल प्रभा श्रीजी ने श्रवण कुमार के माता पिता आदि का उदाहरण…
Read More
झीलों की नगरी की पुकारः ग्रीन वॉरियर्स का स्वच्छता और संरक्षण अभियान की हुई शुरूआत

झीलों की नगरी की पुकारः ग्रीन वॉरियर्स का स्वच्छता और संरक्षण अभियान की हुई शुरूआत

उदयपुर। विंधम ग्रैंड उदयपुर की ओर से 4000 से अधिक पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति में स्वस्च्छता एवं संरक्षण अभियान की शुरूआत हुई। वाइस प्रेसिडेंट विशाल कपूर के नेतृत्व में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर की झीलों, विरासत और पर्यावरण को बचाने और संवारने का एक सामूहिक संकल्प था। इस अभियान की पहली कड़ी आज आयोजित की गई। जिसमें विंधम ग्रैंड उदयपुर के 100 से अधिक कर्मचारियों और जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। फतहसागर झील के देवाली से संग्रहालय तक स्वच्छता और सौंदर्यकरण कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान झील और सड़क किनारे से कचरा हटाया गया, डस्टबिन की मरम्मत…
Read More
रोटरी क्लब मेवाड़ की ओर से स्किल एवं सिविक सेंस कार्यशाला आयोजित

रोटरी क्लब मेवाड़ की ओर से स्किल एवं सिविक सेंस कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा विभिन्न स्कूलों में 15000 बच्चों को मोटिवेशन, करियर गाइडेंस, इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल एवं सिविक सेंस कार्यशाला करने की जो योजना है, उसके अंतर्गत आज प्रथम शिविर सेक्टर 4 स्थित बालिका उच्च माध्यमिक सरकारी विद्यालय में आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष मनीष गन्ना ने कार्यशाला की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में 316 बालिकाओं ने भाग लिया और इस कार्यशाला की सराहना की। बालिकाओं ने इतना आनंद लिया कि उन्होंने दोबारा रोटरी क्लब मेवाड़ से आग्रह किया है कि जल्द ही पूरे दिन का एक सेशन और आयोजित किया जाए। क्लब सचिव मुकेश शर्मा…
Read More
टीबी हॉस्पीटल में 20 नेब्युलाईज़र भेंट

टीबी हॉस्पीटल में 20 नेब्युलाईज़र भेंट

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय द्वारा की ओर से आज टीबी हॉस्पीटल में प्रान्तपाल प्रज्ञा मेहता ने 20 नेब्यूलाईज़र प्रदान किये। क्लब अध्यक्ष राघव भटनागर ने बताया कि भविष्य में भी टीबी अस्पताल में काम आने वाली मशीनें उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि वे जरूरतमंदो के काम आ सके। इस अवसर पर सचिव ललिता पुरोहित, सहायक प्रान्तपाल राजेश चुघ,डॉ. अनिता मोर्य,अशोक वीरवाल, डॉ.ऋतु वैष्णव,साक्षी डोडेजा,शालिनी भटनागर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
Read More
ताला-चाबी की आड़ में देशभर में करते थे चोरी, उदयपुर पुलिस ने दबोचा अंतरराज्यीय गैंग

ताला-चाबी की आड़ में देशभर में करते थे चोरी, उदयपुर पुलिस ने दबोचा अंतरराज्यीय गैंग

गोवर्धनविलास पुलिस की कार्रवाई, 5 राज्यों में 30 से अधिक वारदातें कबूल, तीन गिरफ्तार उदयपुर, 19 जुलाई : उदयपुर की गोवर्धनविलास पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। यह गैंग ताला-चाबी सुधारने की आड़ में घरों की रेकी कर देशभर में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों ने राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित 5 राज्यों में 30 से ज्यादा चोरियों की बात कबूली है। गैंग के सदस्य दिन में ताला-चाबी ठीक करने के बहाने कॉलोनियों में घूमते थे और सूने मकानों की पहचान कर लेते थे। इसके…
Read More
परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी विजय डामोर की जमानत अर्जी खारिज

परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी विजय डामोर की जमानत अर्जी खारिज

-बेकरिया व सुखेर थाने में दर्ज मामलों में जमानत के लिए पेश की थी अर्जी उदयपुर, 19 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा भर्ती परीक्षा 2022 के सामान्य ज्ञान विषय के प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाने के षडयंत्र में शामिल आरोपी की ओर से दो अलग अलग प्रकरण में जमानत के लिए प्रस्तुत आवेदन विशिष्ट न्यायाधीश (सीबीआई प्रकरण) क्रम-3 जयपुर महानगर प्रथम खगेंद्र कुमार शर्मा ने अस्वीकार कर खारिज कर दिए। प्रकरण के अनुसार डूंगरपुर जिले के सदर थानांतर्गत वागदरी निवासी आरोपी विजय कुमार डामोर पुत्र ललित कुमार डामोर की ओर से पुलिस थाना बेकरिया व…
Read More
राजस्थान पुलिस का बड़ा खुलासा: अमेरिका से आए कोयले में मिलावट, करोड़ों का घोटाला उजागर

राजस्थान पुलिस का बड़ा खुलासा: अमेरिका से आए कोयले में मिलावट, करोड़ों का घोटाला उजागर

• सिरोही में नकली कोयला पाउडर डस्ट मिलाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; एक गिरफ्तार, करोड़ो का माल जब्त जयपुर, 19 जुलाई। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार के निर्देशन में इन दिनों कई बड़ी-बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है। राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच राजस्थान ने अवैध गतिविधियों और संगठित अपराधों के खिलाफ अपनी मुहिम में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एम एन के नेतृत्व में एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है जो USA से आयातित उच्च गुणवत्ता वाले कोयले (पेटकॉक) में मिलावट कर रहा था।…
Read More
झाड़ोल में सर्वाधिक 72 मिमी बारिश, उदयपुर में रिमझिम

झाड़ोल में सर्वाधिक 72 मिमी बारिश, उदयपुर में रिमझिम

-स्वरुप सागर के गेट खोलने की तैयारी में प्रशासन, उत्साही शहरवासी दिनभर करते रहे खुलने का इंतजार उदयपुर, 19 जुलाई। जिले के गोगुंदा में शनिवार को दिनभर करीब 16 मिमी बारिश हुई जबकि बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 72 मिमी बारिश झाड़ोल में रही। उदयपुर शहर में केवल रिमझिम होकर रह गई। शेष स्थानों पर दिन सूखा निकला। उधर, पिछोला झील लबालब होने के बाद स्वरुप सागर के गेट खोलने की तैयारी को लेकर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ जायजा लिया। फतहसागर 11 फीट हो चुका है। शहर व आसपास क्षेत्र में…
Read More
समस्या बड़ी- प्रतिक्रिया में सुधार आवश्यक, असली अपराधियों को पकड़ना लक्ष्य :- DGP राजीव शर्मा

समस्या बड़ी- प्रतिक्रिया में सुधार आवश्यक, असली अपराधियों को पकड़ना लक्ष्य :- DGP राजीव शर्मा

मानव तस्करी पर दो दिवसीय मंथन : अपराधियों पर नकेल कसने का संकल्प जयपुर, 19 जुलाई राजस्थान पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई (AHTU) ने 18 और 19 जुलाई को राजस्थान पुलिस अकादमी में दो दिवसीय राज्य-स्तरीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य मानव तस्करी के सभी रूपों से निपटने के लिए एक मजबूत और समन्वित रणनीति तैयार करना था, जिसमें बंधुआ मजदूरी, यौन तस्करी, सीमा पार तस्करी और ऑनलाइन बाल यौन शोषण जैसे गंभीर मुद्दे शामिल थे। समापन समारोह में बोलते हुए महानिदेशक पुलिस श्री राजीव शर्मा ने मानव तस्करी की वैश्विक और स्थानीय चुनौती…
Read More
फिल्म रिलीज के बाद स्कूल पहुंचे नकुल सहदेव, विद्यार्थियों से की दिल से बात

फिल्म रिलीज के बाद स्कूल पहुंचे नकुल सहदेव, विद्यार्थियों से की दिल से बात

उदयपुर। बॉलीवुड का चमकता सितारा पहुँचा अपने सेंटपॉल स्‍कूल में उदयपुर के बॉलीवुड हिरो नकुल रोशन सहदेव ने अपनी फिल्‍म की रिलीज के एक दिन बाद शनिवार का दिन नकुल ने अपने विद्यालय सेंटपॉल सीनियर सैकण्‍डरी स्‍कूल में बिताया। इस अवसर पर नकुल का स्‍कूल में भव्‍य स्‍वागत किया गया। नकुल 2007 बैच के विद्यार्थी हैं। पुरानी यादों को ताजा करते हुए नकुल असेम्‍बली में स्‍कूल यूनिफॉर्म में पहुँचे और असेम्‍बली में प्रार्थना की। उनके साथ उनकी माता श्रीमती सुमन सहदेव एवं पिता अनिल सहदेव भी उपस्थित रहे। स्‍कूल के सभी विद्यार्थियों ने गर्मजोशी और उत्‍साह के साथ उनका स्‍वागत…
Read More
error: Content is protected !!