Month: July 2025

प्रतापनगर थाना परिसर में किया पौधरोपण

प्रतापनगर थाना परिसर में किया पौधरोपण

उदयपुर। हरा भरा उदयपुर ग्रुप एवं सिंधी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रताप नगर थाना परिसर में आज वृक्षारोपण का आयोजन किया गया । वृक्षों में सभी फलदार पौधों के साथ छायादार पौधों का भी रोपण किया गया। वृक्षारोपण में हरा भरा ग्रुप उदयपुर के संस्थापक संजय बजाज एवं सचिव लोकेश चंद्र पारख व डॉक्टर वी. नरेंद्रन उपस्थित थे। सिंधी सेंट्रल युवा समिति के महामंत्री मुकेश खिलवानी ने समस्त उदयपुर में आवश्यकता अनुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की बात कही द्य दोनों ग्रुप के सदस्यों के साथ प्रताप नगर थाना के थानाधिकारी एवं संपूर्ण स्टाफ द्वारा…
Read More
जिसके मन में अधिक पाने की इच्छा,वह गरीब:आचार्य ज्ञानेश

जिसके मन में अधिक पाने की इच्छा,वह गरीब:आचार्य ज्ञानेश

उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में विराजमान आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज ने आज  धर्मसभा में बोलते हुए कहा कि जिसके मन में अधिक पाने की इच्छा है वह गरीब है।  शिखर तक पहुंचने के लिए बाहरी दौड़ लगाएंगे तो वहां तक नहीं पहुंचोगे। इच्छाएं सीमित करिए। लोभी चौकीदार है। लोभी का धन किसी के काम नहीं आता। पैसा चाहिए तो बाहर मत भागिए। अच्छे काम करिए पैसा अपने आप आएगा। उन्होंने कहा कि आजकल पढ़ना हो या नौकरी चाहिए। बिना जैक और चेक के काम होना मुश्किल हो गए है। जिनको दिमाग, भुजाएं और अपने पर कॉन्फिडेंस हो तो…
Read More
मिथ्यात्व की भावना जैसे जैसे कम होगी मनुष्य परमात्मा की ओर दौड़ेगाःविरलप्रभाश्री

मिथ्यात्व की भावना जैसे जैसे कम होगी मनुष्य परमात्मा की ओर दौड़ेगाःविरलप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी विरल प्रभा श्रीजी ने कहा कि अनंत बार आत्मा ने जीव लिया और समाप्त हुआ। जीव का भटकना चालू है। जब तक मिथ्यात्व है तब तक यह क्रम चलता रहेगा। लक्ष्य जब तक स्पष्ट नही होगा तब तक यही होगा। साधु-साध्वियों के दर्शन की उत्सुकता हो, परमात्मा के दर्शन की इच्छा हो तब तक सम्यकत्व रहेगा। परमात्मा ने जो कहा वह सत्य है मानेगा नहीं। मिथ्यात्व की भावना जैसे जैसे कम होगी वो परमात्मा की ओर दौड़ेगा। मैं सबका प्रिय रहूं यह भावना रहनी चाहिए। मैं कुछ बोलूं और लोग मुंह फेर लें ऐसी…
Read More
पोस्ट ऑफिस में सोमवार को बंद रहेगा लेन देन

पोस्ट ऑफिस में सोमवार को बंद रहेगा लेन देन

डाक विभाग में आईटी 2.0 एप्लिकेशन का रोलआउट 21 से उदयपुर, 20 जुलाई। डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए डाक विभाग अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन का रोलआउट करने जा रहा है। उन्नत प्रणाली को उदयपुर, राजसमंद एवं सलूम्बर जिलों के सभी डाकघरों में 21 जुलाई 2025 को लागू किया जाएगा। इसके चलते सोमवार को डाक घर में लेन देन बंद रहेगा। प्रवर अधीक्षक डाकघर उदयपुर मंडल अक्षय भानुदास गाडेकर ने बताया कि इस उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित रूपांतरण सुनिश्चित करने के लिए सोमवार 21 जुलाई को एक नियोजित डाउनटाइम…
Read More
स्वरूपसागर के 4 गेट 3-3 इंच खोले

स्वरूपसागर के 4 गेट 3-3 इंच खोले

उदयपुर, 20 जुलाई। अंचल में लगातार अच्छी बारिश के चलते झीलों में पानी की आवक जारी है। इस बीच रविवार को पिछोला में जल स्तर पूर्ण भराव क्षमता तक पहुंचने पर शाम 7.15 बजे स्वरूपसागर के 4 गेट 3-3 इंच क्षमता में खोल दिए गए हैं। इससे आयड़ नदी में पानी बहना प्रारंभ हो गया।जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि चार गेट से कुल 238.2 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। गेट खोलने से पूर्व सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया, ताकि बहाव क्षेत्र में किसी प्रकारसे जान-माल की हानि नहीं हो।
Read More
कलक्टर पहुंचने नारी निकेतन, किशोरियों से किया संवाद

कलक्टर पहुंचने नारी निकेतन, किशोरियों से किया संवाद

अधीक्षक से मांगी घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट उदयपुर, 20 जुलाई। उदयपुर नारी निकेतन की किशोरियों के कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने पर जिला कलक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए रविवार को नारी निकेतन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां निवासरत किशोरियों से संवाद किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नमित मेहता रविवार को नारी निकेतन पहुंचे। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता के के चंद्रवंशी सहित अन्य भी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने नारी निकेतन का अवलोकन…
Read More
सीआईडी क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: बेनकाब हुआ अवैध केमिकल कारोबार, लाखों का ज्वलनशील पदार्थ जब्त

सीआईडी क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: बेनकाब हुआ अवैध केमिकल कारोबार, लाखों का ज्वलनशील पदार्थ जब्त

पाली में टैंकर से चोरी कर बेचा जा रहा था बेंजीन नामक ज्वलनशील केमिकल, एक गिरफ्तार; मुख्य सरगना फरार जयपुर, 20 जुलाई। पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने वांटेड अपराधियों और संगठित गिरोहों पर नकेल कसते हुए एक बड़े अवैध केमिकल कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में ज्वलनशील बेंजीन नामक केमिकल की भारी मात्रा जब्त की गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा। यह कार्रवाई सुरक्षा और जनजीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुकी अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिरिक्त महानिदेशक…
Read More
जाति नहीं, आर्थिक आधार पर आरक्षण की पैरवी

जाति नहीं, आर्थिक आधार पर आरक्षण की पैरवी

समता आंदोलन समिति का 18वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न उदयपुर, 20 जुलाई 2025: समता आंदोलन समिति जयपुर के तत्वावधान में समिति का 18वां स्थापना दिवस समारोह 19 जुलाई को लायन्स क्लब, हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर में आयोजित हुआ। समारोह में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा, MPUAT के पूर्व कुलपति प्रो. नरेन्द्र सिंह राठौड़ और उमाशंकर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय और उदयपुर जिला संयोजक दीपक श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि समता आंदोलन की शुरुआत राजस्थान की वीर भूमि मेवाड़, उदयपुर से हुई और अब…
Read More
सामायिक एवं एकासन व्रत की आराधना में उमड़े श्रावक-श्राविकाएं

सामायिक एवं एकासन व्रत की आराधना में उमड़े श्रावक-श्राविकाएं

रविवारीय पाठशाला में बच्चों ने  सीखा धर्म-ध्यान उदयपुर, 20 जुलाई। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में केशवनगर स्थित नवकार भवन में चातुर्मास कर रही महासती विजयलक्ष्मी जी म.सा. की निश्रा में रविवार को सामायिक आराधना एवं एकासन व्रत का आयोजन किया गया। साथ ही श्राविका संघ द्वारा बच्चों की पाठशाला का आयोजन भी किया गया। श्रीसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि रविवार को तीन-तीन एवं पांच-पांच सामायिक के साथ-साथ एकासन व्रत का आयोजन भी रखा गया जिसमें 150 सदस्यों ने भाग लिया। लाभार्थी गुरु भक्त परिवार रहा। भोजन की परोसकारी व्यवस्था में युवा संघ…
Read More
उदयपुर संभाग जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न

उदयपुर संभाग जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न

उदयपुर। 20 जुलाई। उदयपुर संभाग जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक आज सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के 27 जुलाई को जयपुर में बैठक लेने पर विस्तृत चर्चा हुई। उक्त बैठक में उदयपुर संभाग से विभाग के अधिक से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के जयपुर बैठक में भाग लेने की बात कही।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग राष्ट्रीय समन्वयक पूर्व मंत्री डॉ. शंकर यादव ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र…
Read More
error: Content is protected !!