सुविवि- संस्कृत विभाग में वैदिक और संस्कृत ज्ञान-परम्परा को महर्षि दयानन्द सरस्वती के योगदान पर विशिष्ट व्याख्यान
महर्षि दयानन्द सरस्वती ने बनाया वेदों में प्रवेश का मार्ग उदयपुर। सुविवि संस्कृत विभाग में महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जन्म जयन्ती और आने वाली श्रावणी पूर्णिमा - संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया । मुख्यवक्ता गुरुकुल प्रभात आश्रम के स्नातक और एम एस जे कॉलेज भरतपुर के प्रोफेसर योगेंद्र कुमार भानु ने वैदिक और संस्कृत परम्परा को महर्षि दयानन्द के योगदान पर व्याख्यान दिया । महर्षि दयानन्द ने वैदिक और संस्कृत साहित्य के वास्तविक अभिप्राय को जानने-समझने के लिए वेदांग प्रकाश जैसे 32 ग्रन्थों की रचना की । वेदों में प्रवेश करने के लिए…
