रोटरी क्लब उदयपुर शहरवासियों के लिये एक और मोक्षरथ का करेगा निर्माण
नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर का वर्ष 2025-26 का पदस्थापना समारोह आज रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि व पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, विशिष्ठ अतिथि सहायक प्रान्तपाल अनिल छाजेड़ थे। निर्मल सिंघवी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपक मेहता,सचिव विनीत दमानी,कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल,नितिन कोठारी,डॉ. भरत सरूपरिया,श्रीचंद खथुरिया,अजय अग्रवाल,वीरेन्द्र सिरोया,डॉ. अनिल कोठारी,सुभाष सिंघवी,महेन्द्र खमेसरा,अनिल छाजेड़,नरेश सिंघवी,कैलाश कर्णावट,पुनीत बाबेल,सुरेन्द्र जैन, सज्जन सेठ,पदम दुगड़,राकेश माहेश्वरी,नक्षत्र तलेसरा,सतीश जैन,विवेक व्यास, गजेन्द्र जोधावत,अंशुल मोगरा को शपथ दिलाकर पदस्थापित कराया। साथ ही क्लब मे शामिल हुए 4 नये सदस्यों आर.के.जैन,हितेश शर्मा,नीलिमा सुखड़िया,श्रीपत मेहता को शपथ दिला…
