स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप का धमाकेदार आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। शहर में नए उभरते स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप का आज पहला आयोजन सेक्टर 14 स्थित मंगलम व्यू रिसोर्ट में बहुत ही धमाकेदार एवं अविस्मरणीय रहा। ग्रुप संस्थापक विकास स्वर्णकार ने बताया कि यूं तो शहर में संगीत के कई ग्रुप है पर विशुद्ध गायकी, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं सनातनी संस्कृति से ओतप्रोत सुर साधकों का यह नवीन ग्रुप पहली बार धमाकेदार आयोजन करने में सफल रहा। आज का यह प्रथम आयोजन सेक्टर 14 स्थित मंगलम व्यू रिसोर्ट में हुआ, जहां पर सेवानिवृत्त तहसीलदार मोहन सोनी, सीआईडी सब इंस्पेक्टर श्री अरविंद सालवी, कई सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, लेक्चर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, उद्यमी एवं व्यवसायी शामिल थे।
रिमझिम फुहार के बीच चाय पकौड़ी का आनंद लेते हुए कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ नूतन जी बेदी ने की इसके पश्चात वाटिका के ओनर गजेंद्र जी सोनी ने प्यार दीवाना होता है…. गाकर धमाके के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में योगेश जी उपाध्याय ने पर्दा है पर्दा है…. विकास जी गोड ने मेरे देश प्रेमियों…. मोहन जी सोनी ने सुहानी चांदनी रातें हमें सोने नहीं देती…. विकास जी सोनी ने नफरत की दुनिया को छोड़कर…. प्रीति माथुर ने गाबूजी गाबूजी गम गम…. गाकर पुराने गानों पर दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया।
इसके पश्चात उमेश जी माली ने तेरी उंगली पकड़ के… जब गाया तो हर कोई श्रोता अपनी आंखें नम कर बैठा, क्षितिज चुलेट ने आशाओं के सावन में….दिव्या जी सारस्वत ने इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो…. दिनेश जी थापा ने ओ हंसिनी…. सुरेश जी थापा ने पुकारता चला हूं मैं…. जैसे गीतों पर जम कर वाह वाही बटोरी।
सीआईडी निरीक्षक श्री अरविंद जी सालवी ने आने से उसके आए बहार… राजेश जी ने साला मैं तो साहब बन गया..   गाया तो हर कोई दर्शक झूम उठा। कार्यक्रम में गौरव सोनी ने तुझे सूरज कहूं या चंदा…. गाया तो श्रोता उठकर नाचने लगे, सुशील जी वैष्णव, निशा गौड़ और नारायण जी सालवी ने भी अपने गानों से खूब समां बांधा
बेंगलुरु से आए पंकज और नीरज आर्य ने गिटार पर प्रस्तुत की गई धुन से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सुमित गर्ग ने दिल संभल जा जरा… निशा कौशिक ने दिल तो है दिल…. बालेश जी गोड़ ने वादियां मेरा दामन…. अरुण जी चौबीसा ने सारंगा तेरी याद में….धर्मेंद्र जी वैष्णव ने दिल हूं हूं करे….  विपिन जी अग्रवाल ने तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है…. पुष्कर जी नायक ने मेरी भीगी भीगी सी….. गाकर दशकों को रोमांच से भर दिया
इसके पश्चात नूतन जी बेदी और अरुण जी चौबीसा ने सावन का महीना…. गाया तो मान लो खुद सावन झूम उठा। समारोह के अंत में बरसती फुहार के बीच सभी सदस्यों ने दोपहर स्नेह भोज का आनंद लिया। समूह संस्थापक विकास सोनी और गजेंद्र सोनी ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन संगीत प्रेमियों के लिए प्रतिमाह किया जाएगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!