‘‘आशुतोष महाकालेश्वर आज करेंगे जल विहार होगी गंगाघाट पर आरती’’

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को भगवान महाकाल जल विहार करेंगे। रानी रोड़ स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सुबह भगवान महाकालेश्वर का मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया जावेगा।

प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण के तीसरे सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के बाद रजत पालकी में भगवान के विग्रह रूप को धराकर मंदिर में भगवान के सम्मुख ले जाया जावेगा। शोभायात्रा के रूप में पालकी को गंगाघाट पहॅंुचेगी जहाॅं भगवान की महाआरती की जावेगी। शोभायात्रा यहां से पुनः मंदिर पहुंचेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!