11 हजार कावड़िये करेंगे महादेव का अभिषेक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 20वीं विशाल कावड यात्रा 29 जुलाई  को
दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की  हुई स्थापना
मंगल भवन अमंगल हारी से गुंजा गंगोद भव कुंड परिसर

उदयपुर 26 जुलाई / शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 29 जुलाई को गंगा के चौथे पाये गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली 20वीं विशाल कावड यात्रा के हर वर्ग की भागीदारी को लेकर  आयोजित सात दिवसीय समारोह के छठे  दिन शनिवार को गंगु कुंड परिसर में बने नगर निगम सामुदायिक भवन में महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की स्थापना की गई।
अध्यक्ष मानसिंह हाडा ने बताया कि सुशील जैन, डॉ. अलका मुंदडा, विप्र फाउण्डेशन के नरेन्द्र – मीना पालीवाल, राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत, समाजसेवी वरदीचंद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भटट्, मनोहर चौधरी, अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, जगद नागदा ने पंडित ओम प्रकाश शर्मा, एडवोकेट उदय सिंह देवडा की टीम के सानिध्य में  24 घंटे तक चलने वाले पाठ का विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संगीतमय रामायण पाठ का शुभारंभ किया।
सात दिवसीय समारोह संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर   विजय वैष्णव,  मानसिंह हाडा, सुरेश रावत, देवेन्द्र बेरवा, रोशननाथ महेश भावसार, दिनेश दवे, पुरूषोतम पारासर, भागीदारथ  सिंह, सुरेश साहू, संतोष शर्मा, राजकुमार चौधरी, गोपाल रावल, पुष्कर दवे, शेखर रावल, लोकेश शर्मा, नीतिश पुरोहित सहित भक्त उपस्थित थे।
दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का समापन रविवार को :-
महादेव धर्मोत्सव समिति के विजय वैष्णव ने बताया कि रविवार को सायं 05 बजे दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का समापन कर महाअरती की जायेगी। समिति की ओर रामायण पाठ में आने वाले भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!