367 अपराधियों की गिरफ्तारी, पूरे जिले में एक साथ हुई कार्रवाई
udr Police Raid उदयपुर, 27 जुलाई : उदयपुर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के नेतृत्व में उदयपुर पुलिस ने शनिवार अलसुबह पूरे जिले में अपराधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इसमें चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त और वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत जिले भर में एक साथ 110 से अधिक टीमों का गठन कर 530 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों ने 877 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कुल 367 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें…
