Month: June 2025

केवाईसी के बहाने हड़पी वृद्धा की लाखों जमीन

केवाईसी के बहाने हड़पी वृद्धा की लाखों जमीन

उदयपुर, 28 जून : हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक वृद्धा से केवाईसी कराने के बहाने लाखों की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता चम्पा मीणा निवासी खारवा कुराबड़ ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने पेंशन की केवाईसी कराने का झांसा देकर उसे रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर धोखे से जमीन की रजिस्ट्री करवा दी। पुलिस के अनुसार आरोपी दुर्गाशंकर गमेती लालूराम मीणा और सोहनलाल रावत वृद्धा को उदयपुर लाकर किसी सरकारी कार्यालय में ले गए, जहां उसकी फोटो और अंगूठे के निशान लिए गए। बाद में उन्होंने कहा कि केवाईसी हो गई है। बाद में जब पीड़िता…
Read More
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर प्रतिष्ठित विटोरियो बोरिनी पुरस्कार से सम्मानित

फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर प्रतिष्ठित विटोरियो बोरिनी पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली ।  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता,अभिलेखाकार और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर को इटली के बोलोग्ना में शुक्रवार को आयोजित इल सिनेमा रिट्रोवाटो फेस्टिवल के दौरान एक विशेष समारोह में प्रतिष्ठित विटोरियो बोरिनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार फोंडेज़िओन सिनेटेका डी बोलोग्ना के निदेशक जियान लुका फ़ारिनेली द्वारा दिया गया। शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फिल्म संरक्षण और बहाली के लिए के असाधारण समर्पण और भारत और उपमहाद्वीप में फिल्म विरासत को बचाने के महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर को विटोरियो बोरिनी पुरस्कार मिलना सिनेमाई…
Read More
इनरव्हील क्लब का “राजमति आदर्श सास शिरोमणी” सम्मान समारोह 11 को

इनरव्हील क्लब का “राजमति आदर्श सास शिरोमणी” सम्मान समारोह 11 को

संस्कारों के सम्मान में सहयोग को आतुर हाथ उदयपुर, 28 जून। इनरव्हील क्लब की ओर से अगले माह होने जा रहे "राजमति आदर्श सास शिरोमणी" सम्मान समारोह की भावनाओं से जो भी जुड़ रहा है, सहयोग के लिए अपने हाथ बढ़ा रहा है। आदर्श सास—बहू की जोड़ियों के लिए कोई चांदी की फ्रेम पेशकश कर रहा है तो कोई डिनर करवाना चाहता है। किसी ने पारम्परिक साड़ी के सहयोग की बात कही है तो कोई दांतों की जांच के लिए प्रस्तुत हुआ है। सभी का कहना है कि “राजमति आदर्श सास शिरोमणी” की भावना को सदैव पल्लवित होते रहना चाहिए…
Read More
भामाशाह प्रदेश के बच्चों के सपनों को दे रहे नई उड़ान – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भामाशाह प्रदेश के बच्चों के सपनों को दे रहे नई उड़ान – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

29वां राज्यस्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह - मुख्यमंत्री ने 135 भामाशाहों को किया सम्मानित जयपुर, 28 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को सिर्फ शिक्षा प्रदान करना ही नहीं बल्कि इसके माध्यम से उनके जीवन में मूल्यों, नैतिकता और संस्कारों का समावेश कर आदर्श नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में भामाशाहों, शिक्षाविदों एवं प्रेरकों की त्रिवेणी अहम भूमिका निभा रही है। इनसे प्रेरणा लेकर समाज के अन्य लोग भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे। श्री शर्मा शनिवार को माहेश्वरी पब्लिक…
Read More
सुरों की मंडली की ओर से संगीतमय संध्या का आयोजन आज : मुकेश माधवानी 

सुरों की मंडली की ओर से संगीतमय संध्या का आयोजन आज : मुकेश माधवानी 

अशोका पैलेस पर निवर्तमान पार्षदों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण उदयपुर। सुरों की मंडली के तत्वावधान में एक भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन 30 जून, रविवार को होगा। कार्यक्रम शाम के 5 बजे से 7बजे तक मधुश्री बेंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में आयोजित किया जाएगा। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर निवर्तमान पार्षदभाग लेंगे और सुरों का मनमोहक समा बांधेंगे। कार्यक्रम में हिंदी फिल्म संगीत, ग़ज़ल एवं अन्य लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन संगीत प्रेमियों को एक साझा मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जहां वे…
Read More
नारायणी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर का नए परिसर में भव्य शुभारंभ रविवार को

नारायणी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर का नए परिसर में भव्य शुभारंभ रविवार को

महिला स्वास्थ्य सेवा और नि: संतानता उपचार के क्षेत्र में नई उम्मीद उदयपुर। उदयपुर शहर में महिला स्वास्थ्य और प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए नारायणी हॉस्पिटल और आईवीएफ सेंटर का नए व विशाल परिसर में भव्य शुभारम्भ होने जा रहा है। हॉस्पिटल का उद्धघाटन रविवार 29 जून को मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता तेंदुलवडकर, अध्यक्ष - फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया, डॉ. विनीत मिश्रा, निदेशक - अपोलो हॉस्पिटल अहमदाबाद के एडवांस गायनेकोलॉजी एवं फर्टिलिटी विभाग , डॉ. आनंद गुप्ता (अध्यक्ष, IMA उदयपुर), डॉ. प्रकाश जैन (अध्यक्ष, UOGS उदयपुर) करेंगे। नारायणी वीमेंस हॉस्पिटल एंड…
Read More
राजस्थान में मादक पदार्थों पर पुलिस का करारा प्रहार: 10,000 का इनामी तस्कर भीलवाड़ा से दबोचा

राजस्थान में मादक पदार्थों पर पुलिस का करारा प्रहार: 10,000 का इनामी तस्कर भीलवाड़ा से दबोचा

नागौर में करोड़ों रुपये के डोडा पोस्त तस्करी में वांछित नारायण लाल जाट एजीटीएफ के हत्थे चढ़ा जयपुर 28 जून। राजस्थान में संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे एक बड़े अभियान में स्टेट क्राइम ब्रांच की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एमएन के निर्देशन में काम करते हुए टीम ने एक ऐसे कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिस पर नागौर पुलिस ने ₹10,000 का इनाम घोषित कर रखा था। भीलवाड़ा से हुई इनामी तस्कर की गिरफ्तारी एडीजीपी दिनेश एमएन ने बताया कि यह कार्रवाई डीआईजी…
Read More
एफआरटी कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि हेतु दिया ज्ञापन

एफआरटी कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि हेतु दिया ज्ञापन

प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, खेरवाड़ा उपखंड के  सब डिविजन अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड खेरवाड़ा में एफआरटी यानि दोष सुधार दल ने विद्युत कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर संघा एंड कंपनी के  सुपरवाइजर विकास शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वेतनमान को ₹7000 से बढ़ा कर ₹12000 प्रति माह करने की मांग की गई है साथ ही दल के कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने एवं समय पर वेतन भुगतान की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि पहले कर्मचारियों को एलटी का ही काम सौंपा गया था जबकि अब कार्य बढ़ा कर 11 केवी…
Read More
घर के आंगन में आ कर मारपीट करने का मामला दर्ज

घर के आंगन में आ कर मारपीट करने का मामला दर्ज

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के डामोर फला बंजारिया निवासी हजारी लाल पिता शंकर लाल मीणा उम्र 52 साल ने प्रकरण दर्ज कराया कि दिनांक 26.06.2025 गुरुवार समय देर शाम को अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था कि हम सलाह होकर आसु उर्फ आशिश  पिता रामचन्‍द्र डामोर मीणा निवासी डामोर फला बन्‍जारिया एवं  उसकी मॉ छाया पत्‍नी रामचन्‍द्र निवासी बंजारिया डामोर फला आए और प्रार्थी के साथ बिना कोई वजह कारण बताए मारपीट शुरू कर दी जिससे वह घायल हो गया और उसके शरीर के कई हिस्से में चोट लगी। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रार्थी…
Read More
अब हर माह होगा बीसीआई की सभी शाखाओं का महासंगम : मुकेश माधवानी 

अब हर माह होगा बीसीआई की सभी शाखाओं का महासंगम : मुकेश माधवानी 

बीसीआई परिवार के सभी व्यापारी एक दूसरे से बाटेंगे अपने व्यवसाय के अनुभव  उदयपुर। भारत के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप 'बिजनेस सर्कल इंडिया' की सभी शाखाओं के सदस्य अब हर माह एक साथ मिलकर एक दूसरे के साथ अनुभव साझा करेंगे।  बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई की हर शाखा की दो अलग अलग मासिक बैठकें आयोजित की जाती है।  अब उसके साथ ही, सभी शाखाओं की भी एक संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा ताकि अलग अलग कार्यक्षेत्र से जुड़े सदस्य भी एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा कर सके। मासिक महासंगम केवल एक…
Read More
error: Content is protected !!