रोहिड़ा में परिवारजन प्रकाश की मौत से स्तब्ध,पिता का पिछले दिनों ही हुआ था स्वर्गवास
फतहनगर। अहमदाबाद प्लेन हादसे का शिकार बने मावली तहसील की ढूंढिया पंचायत के रोहिड़ा गांव निवासी प्रकाश मेनारिया की मौत खबर सुनकर परिवारजन ही नहीं अपितु गांववासी भी स्तब्ध है। प्रकाश कई वर्षों से लंदन में कुकिंग का काम कर रहा था तथा 4-5 माह पूर्व ही वह लंदन से आया था। इस दरम्यान वह पुनः लंदन जाने के लिए मुम्बई तक पहुंच भी गया था लेकिन उसके पिता नारायणलाल नेे उसेे वापस बुला लिया। डेढ़ माह पूर्व ही प्रकाश के पिता का निधन हो गया। पिता का सारा काम निपटानेे के बाद वह पुनः लंदन के लिए निकला लेकिन…
