गुजराती मोची प्रीमियर लीग (GMPL) 2025 का भव्य शुभारंभ
उदयपुर में गुजराती मोची समाज के तत्वावधान में 3 दिवसीय आयोजन GMPL 2025 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 15 टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। गुजराती मोची समाज के राज राठौड़ ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि समाज संरक्षक सत्यनारायण जी बिलोलिया एवं सम्पत जी चूहाड़िया रहे ।, जिन्होंने गजानंद जी ,मातारानी का द्वीप प्रज्वलन कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। स्वागत समारोह की शुरुआत सभी टीमों के खिलाड़ियों के पारंपरिक तिलक एवं ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत से हुआ। इसके पश्चात सभी टीमों ने अपने-अपने ध्वज के साथ मार्च-पास्ट करते…
