मृत्यु समय शरीर और आत्मा का भेदज्ञान अत्यंत कठिन है : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज
- शांतिनाथ जिनालय हिरण मगरी सेक्टर 3 से विहार कर सेक्टर 4 मंदिर पहुंचे जैनाचार्य उदयपुर, 18 जून। जैनाचार्य श्रीमद् विजय रत्नसेन सूरीश्वर महाराज आदि ठाणा 5 हिरण मगरी सेक्टर 3 से विहार कर श्री शांतिनाथ जैन संघ हिरण मगरी सेक्टर 4 जैन मंदिर में पहुंचे। प्रात: 8 बजे श्री संघ के अल्पाहार के पश्चात् 9.15 बजे धर्मसभा का आयोजन हुआ। कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि धर्मसभा में प्रवचन देते हुए जैनाचार्य श्री ने कहा कि हमे प्राप्त हुए मानव जीवन, दीर्घ आयुष्य, आरोग्य, सुख-समृद्धि आदि सभी सुखों का मुख्य कारण परमात्मा की भक्ति है। अत: प्रतिदिन परमात्मा की…
