Month: June 2025

रजत रथ आज उतरेगा जगदीश चौक प्रांगण में 

रजत रथ आज उतरेगा जगदीश चौक प्रांगण में 

उदयपुर। आगामी 27 जुन शुक्रवार को ठाकुरजी श्रीश्री 1008श्री जगन्नाथ रायजी की रथयात्रा महोत्सव हेतु, पिछले डेढ माह से अर्बुदा हैण्डीक्राफ्ट के गोपालजी सुथार, किशनलाल सुथार तथा चौहान हेण्डीक्राफ्टस के कमल चौहान के दिशा-निर्देश द्वारा रजत रथ की साफ-सफाई कार्य तथा कैलाश मेघवालव कैलाश जीनगर द्वारा घोडा की सजावट की सम्पन्नता बाद आज 20 जुन 2025 शुक्रवार को सन्ध्या आरती के पश्चात जगदीश चौक प्रांगण को गौमूत्र-गंगा जल से छिड़काव कर शुद्धिकरण किया जायेगा। ठाकुरजी जगन्नाथरायजी के निज मन्दिर से रजत रथ की गणेशजी स्वरूप को हर्षोल्लाष गाजे-बाजे साथ जगदीश चौक प्रांगण में विराजमान कर, विधि-विधान मंत्रोच्चार से गणपति पूजन…
Read More
औद्योगिक भूखण्डों का प्रत्यक्ष आवंटन योजना 2025

औद्योगिक भूखण्डों का प्रत्यक्ष आवंटन योजना 2025

आरक्षित मूल्य पर औद्योगिक भूखण्डो का डायरेक्ट अलॉटमेन्ट प्रारम्भ उदयपुर, 19 जून। उदयपुर जिले में रीको द्वारा विकसित किये गये विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में राइजिंग राजस्थान में एमओयू करने वाले निवेशको के लिए भूखण्डो के आरक्षित मूल्य पर 115 औद्योगिक भूखण्डों का प्रत्यक्ष आंवटन योजना 2025 की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अजय पण्ड्या ने बताया कि योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र कलडवास विस्तार,, आमली व नवीन औद्योगिक क्षेत्र श्रीराम जानकी औद्योगिक औद्योगिक क्षेत्र माल की टूस में औद्योगिक भूखण्डों का प्रत्यक्ष आंवटन योजना 2025 के द्वितीय चरण की शुरूआत दिनांक 16 जून 2025 से…
Read More
जनसुनवाई में डेढ़ साल पुराना मामला डेढ़ दिन में सुलझा

जनसुनवाई में डेढ़ साल पुराना मामला डेढ़ दिन में सुलझा

परिवादी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख जताया आभार उदयपुर, 19 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रारंभ की गई त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था सुशासन की मिसाल बन रही है। जनसुनवाई में आमजन की कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण होने से लोगों को राहत मिल रही है और लोग सुशासन का अहसास कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उदयपुर जिले में देखने को मिला। यहां एक परिवादी की डेढ़ साल पुरानी समस्या का मात्र डेढ़ दिन में निस्तारण हुआ। त्वरित कार्यवाही से अभिभूत परिवादी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जिला…
Read More
शीना चावला ‌द्वारा एकल प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

शीना चावला ‌द्वारा एकल प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

धीरे से कदम बढ़ाओ ये पेंटिंग नहीं है, बल्कि सॉसे हैं जिन्हें मैंने तब तक रोके रखा जब तक कि मैं प्रकाश नहीं बन गई।’’ उदयपुर, 19 जून। गणगौर घाट स्थित बागोर की हवेली में शीना चावला द्वारा दो दिवसीय चित्र कला प्रदर्शनी बीकमिंग लाईट लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कश्ती फाउंडेशन की संस्थापक श्रद्धा मुरडिया एवं शिल्पकार हेमंत जोशी तथा हेमंत मेहता, प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में शीना चावला द्वारा 35 अमूर्त चित्रों का एक गहन व्यक्तिगत संग्रह है, जो उपचार, मुक्ति और आंतरिक वापसी की यात्रा की खोज करता है।…
Read More
झाला मान बलिदान दिवस समारोह सम्पन्न

झाला मान बलिदान दिवस समारोह सम्पन्न

उदयपुर, 18 जून। बड़ी सादड़ी जैन मित्र मंडल, उदयपुर के तत्वावधान में 449 वें झाला मान बलिदान दिवस  पर आज मोती मगरी स्थित झाला मान पार्क के स्मारक पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनार्दन राय नागर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (कर्नल) शिव सिंह  सारंगदेवोत थे जबकि अध्यक्षता, मोती मगरी स्मारक समिति के सचिव के.सी. शर्मा ने की। श्याम नागोरी ने बताया कि मित्र मंडल के सचिव श्री कमलेश सामोता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि, "झाला मान सिंह जैसे वीरों की गाथा आज के युग…
Read More
प्रतापगढ़ : प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाने वाला कातिल 12 घंटे में गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाने वाला कातिल 12 घंटे में गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : प्रतापगढ़  19 जून। प्रतापगढ़ पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमिका की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाले आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह त्वरित कार्रवाई एसपी विनीत कुमार बंसल के कुशल निर्देशन में की गई। एसपी बंसल ने बताया कि मामला धरियावद थाना क्षेत्र का है, बुधवार को खानीया मीणा पुत्र भेरिया ने अपनी 19 वर्षीय बेटी भुला मीणा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। खानीया ने बताया कि उनकी बेटी 12 जून को अपनी बहन के घर मूंग की…
Read More
यूडीए ने भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई 18 करोड़ की तीन बीघा भूमि

यूडीए ने भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई 18 करोड़ की तीन बीघा भूमि

अम्बेरी हाईवे किनारे जेसीबी व मजदूरों की मदद से ध्वस्त किए कई पक्के कच्चे निर्माण राजेश वर्मा उदयपुर, 19 जून। शहर से सटे अम्बेरी हाईवे पर भूमाफियाओं द्वारा करीब 18 करोड़ रुपए कीमत की भूमि पर अवैध कब्जा करके उस पर करवाए गए पक्के कच्चे निर्माण को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने गुरुवार को दिनभर कार्रवाई करते हुए ध्वस्त किया। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम अम्बेरी में 713, 714, 715 नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के नाम दर्ज भूमि पर कुछ लोगों और भूमाफियाओं ने अवैध निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था। मौके पर पिछले एक-दो वर्ष…
Read More
नवकार महामंत्र के स्मरण से आत्मा के सभी पापों का नाश होता है : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज

नवकार महामंत्र के स्मरण से आत्मा के सभी पापों का नाश होता है : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज

हिरण मगरी सेक्टर 4 जैन मंदिर में आयोजित हो रही है धर्म सभा उदयपुर, 19 जून। शांतिनाथ जैन संघ सेक्टर 4 हिरण मगरी उदयपुर में जैनाचार्य श्रीमद् विजय रत्नसेन सूरीश्वर महाराज की निश्रा में पूजा, स्नात्र पूजा सहित विविध आयोजन हुए वहीं सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं को धर्म ज्ञान की गंगा का लाभ मिल रहा है। कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि इस दौरान आयोजित धर्मसभा में जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा है कि इस जगत् में रही हुई सभी वस्तुए नश्वर है। शाश्वत है तो मात्र पंच परमेष्ठी । अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु ये पंच…
Read More
योग आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

योग आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

लंगा गायन एवं चरी नृत्य ने लुभाया उदयपुर, 19 जून। विश्व योग दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय योग सांस्कृतिक कार्यक्रम मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय उदयपुर में गुरूवार को आयोजित किया गया। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार योग दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय योग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सर्वप्रथम गणपति वंदना की गई। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय मॉर्निंग योगा क्लब जिनकी सभी की उम्र 65 से 70…
Read More
जैन विधान मण्डल की महिलाओं ने किया भगवान विमलनाथ विधान

जैन विधान मण्डल की महिलाओं ने किया भगवान विमलनाथ विधान

आयड़ स्थित चंद्रप्रभु जैन मंदिर में हुआ आयोजन उदयपुर, 19 जून । शहर के आयड़ स्थित चंद्रप्रभु जैन मंदिर में जैन विधान मण्डल की महिलाओं ने धूमधाम से विधान किया। जिसमें महिलाओं ने पिंक कलर की वेशभूषा में उपस्थित हुई । मण्डल की अलका जैन व मेघना जैन ने बताया कि जैन धर्म के तेरहवें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ के मोक्ष कल्याणक अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई, भगवान को अर्घ्य समर्पित किए गए, अंत में जयकारों के साथ भगवान की मंगल आरती भी की गई । मण्डल की महिलाएं प्रत्येक माह शहर के अलग अलग जैन मंदिरों में विधान…
Read More
error: Content is protected !!