Month: June 2025

नशामुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला व जागरूकता रैली

नशामुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला व जागरूकता रैली

उदयपुर, 21 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तहत् शनिवार को कार्यशाला एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। शहर के सेक्टर 3 स्थित अनुष्का एकेडमी में नशा एक सामाजिक बुराई विषयक कार्यशाला का आयोजन विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में अनुष्का एकेडमी के डायरेक्टर डॉ. राजीव सुराणा, आरोग्य सेवा संस्थान के सुनिल पंचोली, जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज परमार थे। सर्वप्रथम सहायक निदेशक आरूषि जैन ने नशामुक्त भारत अभियान एवं आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। डॉ. सुराणा ने बताया कि…
Read More
पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा 24 से

पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा 24 से

ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर लगेंगे शिविर विभिन्न विभागों की 63 सेवाओं का मिलेगा लाभ जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन टीम उदयपुर जुटी तैयारियों में उदयपुर, 21 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल के तहत समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान कर उसका जीवन स्तर उंचा उठाने की मंशा से प्रदेश भर में 24 जून से 9 जुलाई तक पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित होंगे। इनमें राजस्व, बिजली, पानी सहित सभी विभागों की 63 से अधिक सेवाएं मौके…
Read More
तीन दिवसीय 6 ठीं राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन उदयपुर ने जीते 12 गोल्ड सहित 18 पदक

तीन दिवसीय 6 ठीं राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन उदयपुर ने जीते 12 गोल्ड सहित 18 पदक

उदयपुर। जयपुर के मानसरोवर में चल रही तीन दिवसीय 6 ठीं राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन उदयपुर जिले की टीम ने 12 गोल्ड,3 सिल्वर व 3 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 18 पदक अपने नाम किये। उदयपुर जिला किक बॉक्सिंग संघ के सचिव पंकज चौधरी ने बताया कि दूसरे दिन जयांश मेनारिया व आराध्या चौधरी  ने 7-9 वर्ष आयु वर्ग में गोल्ड,इसी वर्ग में हेमांग गायरी ने सिल्वर,(पॉइंट फाइट), 10-12 वर्ष आयुवर्ग में राजवीर मीणा व हरि रावल ने गोल्ड,प्रथम साहू व श्ुाभ शर्मा ने ब्रॉन्ज, 19-40 वर्ष आयु वर्ग में करण मेनारिया, बान्सी पारगी,हिमांशु मेहता ने गोल्ड, दिविज…
Read More
25,000 का इनामी गैंगस्टर प्रवीण कमांडो को पकड़ा

25,000 का इनामी गैंगस्टर प्रवीण कमांडो को पकड़ा

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कामयाबी लॉरेंस और आनंदपाल गैंग से जुड़े इस बदमाश पर चूरू पुलिस से था इनाम, होटल में फायरिंग मामले में थी तलाश जयपुर, 21 जून। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने गैंगस्टरों और संगठित अपराधों के खिलाफ छेड़े गए अपने विशेष अभियान में एक और सफलता हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध एवं एजीटीएफ श्री दिनेश एमएन के कड़े निर्देशों और सटीक रणनीति के तहत एजीटीएफ ने गैंगस्टर प्रवीण सिंह जोड़ी उर्फ प्रवीण कमांडो (43) को चूरू बायपास पर धर दबोचा। एडीजी श्री एमएन ने बताया कि पुलिस के लिए…
Read More
विश्व योग दिवस पर आलोक संस्थान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गणगौर घाट पर हुआ भव्य योग आयोजन

विश्व योग दिवस पर आलोक संस्थान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गणगौर घाट पर हुआ भव्य योग आयोजन

उदयपुर 21 जून! गणगौर घाट पर प्रातःकालीन समय में विश्व योग दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार, आलोक संस्थान, आयुष विभाग, जिला प्रशासन, उदयपुर, क्रीड़ा भारती उदयपुर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य और अनुशासित योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं आचार्य पतंजलि के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर किया गया। इसके पश्चात भारत माता के चित्र के समक्ष उपस्थितजनों ने राष्ट्र के कल्याण हेतु सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर के मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमावत, संयोजक अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, राष्ट्रीय सचिव एवं निदेशक आलोक संस्थान थे!…
Read More
चित्तौड़गढ़ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह

चित्तौड़गढ़ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह

प्रभारी मंत्री एवं सांसद सीपी जोशी ने योग की विभिन्न मुद्राएं की "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" थीम के साथ विजय स्तंभ और जौहर स्थली पर हुआ कार्यक्रम चित्तौड़गढ़, 21 जून। 11 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता मंत्री एवं चित्तौड़गढ़ जिले की प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार एवं सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिसमें अतिथियों ने योग दिवस पर विभिन्न मुद्राओं मैं योग कर इसे जीवन में अपनाने का संदेश दिया।…
Read More
मातृ शक्ति के सम्मान से समृद्धिः अग्रवाल

मातृ शक्ति के सम्मान से समृद्धिः अग्रवाल

उदयपुर, 21 जून। परम पुण्यदायी योगिनी एकादशी पर्व के क्रम में नारायण सेवा संस्थान के हिरण मगरी, सेक्टर-4 स्थित मानव मन्दिर में त्रिदिवसीय ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम दिन के उद्बोधन में संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कहा कि जिस घर-परिवार में करुणा और स्नेह की प्रतिमूर्ति मातृशक्ति का सम्मान होता है, वहां देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसा परिवार हमेशा खुश और समृद्ध रहता है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांगजन और उनके परिजनों ने अपनी समस्याएं और अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि जन्मजात विकलांगता अथवा हादसों में हाथ-पैर…
Read More
उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्र भी बही योग की गंगा

उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्र भी बही योग की गंगा

"ग्रामीण योगप्रेमियों ने लिया नियमित योगाभ्यास का संकल्प" उदयपुर 21 जून.  विश्व योग दिवस के 10 वर्षों के सफलता के बाद आज 11वें वर्ष में प्रवेश करने पर भारतीय मनीषियों की इस परंपरा का प्रवाह शहरों की ओर से ग्रामीण अंचल की ओर हो रहा है। उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र एकलिंगपुरा स्थित हर्षवाटिका में मुख्य समारोह योग महोत्सव का सफल आयोजन हुआ। योग साधक एवं संवाद प्रभारी जिग्नेश शर्मा ने बताया कि एक माह से सतत चल रहें योग प्रोटोकॉल का अभ्यास में ग्रामीण क्षेत्रों के योगप्रेमी, आमजन, जनप्रतिनिधी आदि द्वारा योग महोत्सव को सफल बनाने में उत्साहपूर्वक पूर्ण सहयोग प्रदान…
Read More
 योग केवल आंतरिक पूर्णता ही नहीं अपितु पंच तत्वों के संतुलन की क्रिया भी :  प्रो. सारंगदेवोत

 योग केवल आंतरिक पूर्णता ही नहीं अपितु पंच तत्वों के संतुलन की क्रिया भी :  प्रो. सारंगदेवोत

11वां विश्व योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया पूरा शहर हुआ योगमय योग, व्यायाम से हर रोग का ईलाज संभव ........ उदयपुर 21 जून / 11वें विश्व योग दिवस पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भूपाल नोबल्स संस्थान के इंडोर स्टेडियम में एक पुथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आयोजित योग शिविर का शुभारंभ कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर, भूपाल नोबल्स संस्थान के मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह आगरिया, वित्त मंत्री शक्ति सिंह कारोही, संयुक्त मंत्री राजेन्द्र सिंह ताणा, सदस्य डाॅ. युवराज सिंह राठौड़, कमलेश्वर सिंह सारंगदेवोत, डाॅ. भूपेन्द्र…
Read More
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के साथ किया प्रकृति का श्रृंगार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के साथ किया प्रकृति का श्रृंगार

उदयपुर। नटवरानंदी वेलफेयर फाउंडेशन और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांसवाड़ा द्वारा लक्ष्मी विहार पार्क में सुबह कॉलोनी के आमजन के साथ योग शिविर का आयोजन किया जिसमे विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास किया और करवाया गया कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी कॉलोनी वासियो के साथ 51 पौध का रोपण कर योग को प्रकृति का एक अंग मानते हुए सभी को इस मुहिम से जुड़कर सहयोग करने की अपील की ।इस कार्यक्रम में फाउंडेशन से महेंद्र त्रिवेदी,देशपाल सिंह,योगेश स्वर्णकार,सौरभ रावल,पार्षद सुरेश कलाल,कांतिलाल पटेल,अर्जुन माईडा,रमेश निनामा, उर्वांश रावल,धनिश्श,यकेश और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से रवि चंदेल,शिव दयाल धाकड़,रामसिंह चौहान आदि…
Read More
error: Content is protected !!