Month: June 2025

विद्या भवन में संभाग स्तरीय उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह

विद्या भवन में संभाग स्तरीय उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह

आई जी बोले : शिक्षा जीवन की अक्षय पूंजी  सपने देखें, योजना बनाए, साकार करें उदयपुर, 22 जून. जीवन में समग्र सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी  सपने देखें, सपनों को साकार करने की   योजना बनाएं एवं  अनुशासित, उत्साही, परिश्रमी  रहते  हुए,   स्वयं में  समयानुकूल  सकारात्मक परिवर्तन लाए। यह विचार पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा  ने विद्या भवन ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह में व्यक्त किए। विद्या भवन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पिचहतर प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया ।  समारोह में संभाग के  25 सरकारी तथा 22  निजी विद्यालयों के तीन सौ विद्यार्थियों को…
Read More
उदयपुर मास्टर शेफ में स्वादिष्ट दाल, बाटी और चूरमा की हुई एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां 

उदयपुर मास्टर शेफ में स्वादिष्ट दाल, बाटी और चूरमा की हुई एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां 

विभिन्न प्रकार की बाटियों, दाल और चूरमा से सजी थाल, विजेताओं को मिले पुरस्कार: मुकेश माधवानी  उदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर में रविवार को राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन दाल, बाटी और चूरमा का बहुप्रतीक्षित महासंग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शहर के अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित उदयपुर मास्टर शेफ प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का शानदार मंच प्रदान किया, जहाँ उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिकता का स्पर्श देते हुए अविस्मरणीय प्रस्तुतियाँ दीं। उदयपुर मास्टर शेफ के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि मधुश्री बैंक्वेट हॉल में शाम 4 बजे से 6 बजे तक चले…
Read More
घनश्याम तिवारी का स्वागत, शास्त्री के निवास पर गये

घनश्याम तिवारी का स्वागत, शास्त्री के निवास पर गये

उदयपुर, 22 जून। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद्  घनश्याम तिवारी एक दिवसीय प्रवास पर रविवार प्रातः विमान से उदयपुर पहूचे। तिवारी डबोक महाराणा प्रताप हवाई अड्डे से सीधे पूर्व सांसद् भानुकुमार शास्त्री के निवास पर गये और शास्त्री के अनुज, संघ के पूर्व जिला कार्यवाह, शिक्षाविद् नारायण लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। तिवारी ने संवेदना व्यक्त करते हुए अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि नारायण शर्मा संघ शिक्षा वर्ग में उनके शिक्षक  रहे है, वहीं शास्त्री के नेतृत्व में दीर्घावधि तक काम करने का अवसर मिला। शास्त्री के विधायक काल में जयपुर…
Read More
बागोर की हवेली में चुनचुन की अक्षर प्रदर्शनी का शुभारंभ

बागोर की हवेली में चुनचुन की अक्षर प्रदर्शनी का शुभारंभ

देवनागरी सुलेखन मूलस्वरूप के साथ आधुनिकता का संगम उदयपुर, 22 जून। गणगौर घाट स्थित बागोर की हवेली में रविवार को चुनचुन की दो दिवसीय चित्र कला प्रदर्शनी अक्षर - एक अमूर्त संस्करण का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ओमजी बिजौलिया, शिल्पकार हेमंत जोशी एवं हेमंत मेहता द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी का समापन 23 जून को होगा। यह प्रदर्शनी सुबह 11 से सायं 7 बजे तक चल रही है। इस अवसर पर मकबूल अब्बासी, राहुल माली, नीलोफर मुनीर, सुनिल निमावत, शर्मिला राठौड़, जगदीश कुमावत, सूरज सोनी, आदि कला प्रेमी उपस्थित थे। अक्षर - एक अमूर्त संस्करण यह संग्रह इस बात की…
Read More
परमार्थ से ही मिलेगी जीने की राह

परमार्थ से ही मिलेगी जीने की राह

उदयपुर, 22 जून। आज जब दुनिया टकराव में उलझ रही है, ऐसे में परमार्थ ही हमें परस्पर सहयोग, सद्भाव और शांति से जीने की राह दिखाता है। यह बात नारायण सेवा संस्थान में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम के दुसरे दिन संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि परमार्थ मनुष्य की अपने भीतर की तलाश से शुरू होता है, जो हमें अपने से बाहर ले जाता है और दूसरों की पीड़ा को अपनी समझने की हिम्मत देता है। कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, उ.प्र., प. बंगाल आदि राज्यों से विकलांगता सुधार की निःशुल्क सर्जरी और मोड्यूलर…
Read More
तीन दिवसीय 6 ठीं राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न,128 पॉइन्ट के साथ उदयपुर की टीम रहीं प्रथम ,उदयपुर ने 31 गोल्ड सहित जीते 47 पदक

तीन दिवसीय 6 ठीं राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न,128 पॉइन्ट के साथ उदयपुर की टीम रहीं प्रथम ,उदयपुर ने 31 गोल्ड सहित जीते 47 पदक

उदयपुर। जयपुर के मानसरोवर में चली तीन दिवसीय 6 ठीं राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता आज सम्पन्न हुई। तीसरे व अंतिम दिन उदयपुर के खिलाड़ियों के जोरदार प्रदर्शन के कारण टीम ने 128 पॉइन्ट अर्जित कर प्रतियोगिता में पहले स्थान पर,दूसरे स्थान पर राजसमन्द एवं तृतीय स्थान पर झूंझूनू की टीम रही। उदयपुर की टीम ने 31 गोल्ड,10 सिल्वर व 6 ब्रान्ॅज सहित कुल 47  मेडल जीतें। उदयपुर जिला किक बॉक्सिंग संघ के सचिव पंकज चौधरी ने बताया कि तीसरे व अंतिम दिन दूसरे दिन 7-9 वर्ष आयु वर्ग में जयांश मेनारिया,अक्षय चौधरी,लक्षिता सालवी ने गोल्ड, हेमांग गायरी व कृष्णा असवानी…
Read More
योग एवं फिटनेस के साथ जुंबा व सत्संग कार्यक्रम आयोजित

योग एवं फिटनेस के साथ जुंबा व सत्संग कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। जेएसजी (जैन सोशल ग्रुप)मेवाड़ रीजन एवं कल्प नेचुरो हेल्थकेयर ने ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट मे फिटनेस और योगा कार्यक्रम का आज आयोजन किया। इस अवसर पर जेएसजी मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरुण मांडोत एवं कल्प नेचुरो हेल्थकेयर के निदेशक डॉ. अर्पित चौधरी ने बताया कि आज प्रातः 6.30 बजे से 8.30 बजे योगा कराया गया। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने भाग ले कर येागा किया। कार्यक्रम में योग के साथ-साथ जुंबा, सत्संग और पुरस्कार समारोह भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जेएसजी मेवाड़ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत,कल्प नेचुरो हेल्थकेयर…
Read More
आयकर रिटर्न फार्म और जीएसटी में बदलावों पर उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा सेमिनार आयोजित

आयकर रिटर्न फार्म और जीएसटी में बदलावों पर उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा सेमिनार आयोजित

उदयपुर, 22 जून। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के प्लेटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में आज द लवित मल्हार इन होटल में इस वर्ष की तीसरी एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें आयकर रिटर्न फॉर्म और जीएसटी में हाल ही में हुए संशोधनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 135 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स कंसल्टेंट्स और अन्य वित्तीय विशेषज्ञों ने भाग लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने बताया कि इस सम्मेलन में अजमेर से आये वक्ता सीए अंकित सोमानी ने आयकर रिटर्न के नवीनतम बदलावों पर गहन जानकारी दी। उन्होंने इस वर्ष के आईटीआर फॉर्म में संशोधन,…
Read More
महिलाओं ने किये देवदर्शन

महिलाओं ने किये देवदर्शन

उदयपुर। मातुश्री महिला क्लब की 50 सदस्याओं ने आज रणकपुर सहित अनेक देवस्थानों के भ्रमण के दौरान वहंा देव दर्शन कर देश एवं राज्य की खुशहाली हेतु भरपूर वर्षा की कामना की। आशा कोठारी ने बताया कि महिलाआंे ने देवदर्शन के अलावा जंगल सफारी की। वहंा हाउजी, एवं अनेक प्रकार के खेलों का आनन्द लिया। क्लब अध्यक्ष आभा झवंर ने बताया कि गेम्स में विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। सचिव सुमिता शर्मा ने पौधरोपण किया और सभी ने अहदाबाद विमान हादसे में मारे गये लोगों को श्रद्धांजली दी।
Read More
मेवाड़ हार्मनी ग्रुप द्वारा मादड़ी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत निर्मित सड़क का उद्घाटन 23 को

मेवाड़ हार्मनी ग्रुप द्वारा मादड़ी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत निर्मित सड़क का उद्घाटन 23 को

पंजाब के राज्यपाल सहित अनेक अतिथि रहंेगे मौजूद उदयपुर। मेवाड़ हार्मनी ग्रुप द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत मेवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित करायी गई सड़क का उद्घाटन 23 जून को पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया करेंगे। मेवाड़ हारमनी ग्रुप के प्रतिनिधि  ने बताया कि उद्घाटन पश्चात् उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के पी.पी.सिंघल सभागार में दक्षिण राजस्थान के उद्यमियों के साथ एक संवादात्मक बैठक का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल कटारिया,विशिष्ट अतिथि रीको की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार, सेलो वर्ल्ड लिमिटेड के सीएमडी प्रदीप घीसूलाल राठौड़, राज्य के…
Read More
error: Content is protected !!