मेवाड़ हार्मनी ग्रुप द्वारा मादड़ी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत निर्मित सड़क का उद्घाटन 23 को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पंजाब के राज्यपाल सहित अनेक अतिथि रहंेगे मौजूद

उदयपुर। मेवाड़ हार्मनी ग्रुप द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत मेवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित करायी गई सड़क का उद्घाटन 23 जून को पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया करेंगे।
मेवाड़ हारमनी ग्रुप के प्रतिनिधि  ने बताया कि उद्घाटन पश्चात् उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के पी.पी.सिंघल सभागार में दक्षिण राजस्थान के उद्यमियों के साथ एक संवादात्मक बैठक का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल कटारिया,विशिष्ट अतिथि रीको की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार, सेलो वर्ल्ड लिमिटेड के सीएमडी प्रदीप घीसूलाल राठौड़, राज्य के पूर्व मुख्य सचिव पी.एन. भंडारी, यूसीसीआई के संरक्षक बी.एच. बापना, यूसीसीआई के अध्यक्ष मनीष गलुंडिया, महाचिव आशीष छाबड़ा भाग लेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!