इक्कीसवीं शैक्षणेत्तर कर्मचारी कुलपति चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता आंरभ
खेलों से बढ़ती है नेतृत्व क्षमता: डॉ. गुप्ता उदयपुर, 07 जनवरी। इक्कीसवीं शैक्षणेत्तर कर्मचारी कुलपति चल वैजयंती खेल-कूद प्रतियोगिता मंगलवार से यहां प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय उदयपुर के खेल प्रागंण पर आंरभ हुई। प्रतियोगिता में तीन सौ से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे है। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अंतर्गत केन्द्रीय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ एवं शैक्षणेत्तर कर्मचारी कल्याण समिति प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में अयोजित चल वैजयंती खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रशासनिक कार्यालय टीम, सीटीएई, कृषि महाविद्यालय, प्रसार शिक्षा निदेशालय, भूसंपत्ति अधिकारी कार्यालय की टीमों के अलावा डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सामुदायिक एवं व्यवहारिक विज्ञान…
