जीतो प्रीमियर लीग का हुआ भव्य उद्घाटन, 16 महिला टीमें भी ले रही हैं भाग
उदयपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन जीतो उदयपुर चैप्टर की ओर से आयोजित सकल जैन समाज के क्रिकेट टूर्नामेंट जीतो प्रीमियर लीग 2025 का मंगलवार को फील्ड क्लब में भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल उपस्थित थे। जीतो के चेयरमैन यशवंत आंचलिया ने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट में कुल 52 टीमें भाग ले रही हैं जिनमें 36 टीमें पुरुष वर्ग और 16 टीमें महिला वर्ग से हैं। मुख्य सचिव आभिषेक संचेती ने बताया कि यह टूर्नामेंट दिन-रात दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। सभी…
