पंचायत समिति सदस्य के जन्मदिन पर 121 युनिट रक्तदान
उदयपुर। शहर के निकटवर्ती गाँव बुझड़ा मे आज रक्तदाता युवा वाहिनी , गो रक्षा दल , महारुद्रा ग्रुप एवं बुझड़ा मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा सभी ग्राम वासियों के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर संयोजक पंचायत समिति सदस्य अजय व्यास ने बताया की पंचायत क्षेत्र ग्रामीण बाहुल्य होने के कारण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति बहुत सी भ्रांतियां थी एवं जागरूकता की कमी के कारण ब्लड की जरूरत पड़ने पर परिजन परेशान होते रहते है इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज रक्तदाता युवा वाहिनी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया…
