Year: 2024

कुराबड़ में ‘पहचान’कार्यक्रम के तहत सेल्फ एस्टीम और बॉडी कांफिडेंस पर प्रशिक्षण

कुराबड़ में ‘पहचान’कार्यक्रम के तहत सेल्फ एस्टीम और बॉडी कांफिडेंस पर प्रशिक्षण

उदयपुर, 25 नवंबर। राजस्थान आजीविका ग्रामीण परिषद (राजीविका) और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जारी पहचान’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को कुराबड़ ब्लॉक के मीनाक्षी सीएलएफ से जुड़ी 20 ग्राम संगठन सहायिकाओं (वीओए) को सेल्फ एस्टीम और बॉडी कांफिडेंस पर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोर और किशोरियों में आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाना है। यूनिसेफ द्वारा विकसित सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन टूलकिट के माध्यम से किशोरों की शारीरिक बनावट, आदर्श रूप, और शरीर के बारे में होने वाली हानिकारक बातचीत पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण में पोस्टर, क्यू कार्ड और गतिविधियों के माध्यम से इन मुद्दों…
Read More
जवास में हिंदुस्तान स्काउट गाइड का तीन दिवसीय कोमल पद प्रशिक्षण शिविर शुरू

जवास में हिंदुस्तान स्काउट गाइड का तीन दिवसीय कोमल पद प्रशिक्षण शिविर शुरू

तीन सरकारी के 230 विधार्थी ले रहे भाग उदयपुर 25 नवंबर। जिले के खेरवाड़ा उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवास में हिन्दुस्तान स्काउट गाइड का तीन दिवसीय कोमल पद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या जयमाला खराड़ी और विशिष्ट अतिथि स्काउट मास्टर बंशीलाल पटेल, दशरथ रावल रहे। शिविर संचालक डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग काउंसलर उदयपुर सुनील माहेश्वरी प्रशिक्षण दे रहे हैं। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता ने बताया कि शिविर मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवास, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सामीतेड और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झूंथरी के…
Read More
घर में घुसकर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

घर में घुसकर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

उदयपुर, 25 नवंबर : जिले के भींडर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाडरियावास हिंता गांव में 71 वर्षीय ऐलीराम पुत्र नंदा अहीर के साथ मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि अभियुक्त माधुलाल अहीर पुत्र मोतीलाल निवासी निमडी और उसके चार अन्य साथियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें जबरन बाहर खींच लिया और मारपीट की। घटना 24 नवंबर की सुबह 10 बजे की बजाई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी की मेडिकल जांच…
Read More
टैम्पों की टक्कर से अधेड़ की मौत

टैम्पों की टक्कर से अधेड़ की मौत

उदयपुर, 25 नवंबर : जिले के भींडर थाना क्षेत्र के काकडियों का खेड़ा बस स्टैंड पर एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। प्रार्थी कमलेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह शक्तावत निवासी फलाडोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक टेम्पो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। घटना 23 नवंबर की रात 8:30 बजे की है। टक्कर से घायल प्रार्थी के पिता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर टेम्पो चालक इमरान खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता…
Read More
दहेज के लिए किया प्रताड़ित, मामला दर्ज

दहेज के लिए किया प्रताड़ित, मामला दर्ज

उदयपुर, 25 नवंबर : जिले के सायरा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी लक्ष्मी उर्फ अनीता पत्नी राजेंद्र राजपुरोहित ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में राजेंद्र राजपुरोहित, दुर्गाशंकर, देवली बाई, सुरेश, अनीता और संगिता राजपुरोहित शामिल हैं। सभी सिंघाड़ा के निवासी हैं। प्रार्थी ने बताया कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वहीं जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र में भी दहेज प्रताड़ना का एक और मामला सामने आया है। प्रार्थी सुमिला पुत्री अतरालाल खटीक निवासी खेरोदा…
Read More
लाखों को सोना व नकदी लेकर फरार हुए चोर

लाखों को सोना व नकदी लेकर फरार हुए चोर

उदयपुर, 25 नवंबर : शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। हर्ष नगर निवासी 40 वर्षीय पवन सोनी के घर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। अज्ञात चोर में घर में रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोर करीब 9 लाख रुपए के आभूषण और 1.25 लाख रुपए की नकदी ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश…
Read More
युवक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

युवक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

उदयपुर, 25 नवंबर : शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आदिवासी युवक की हत्या के मामले में महिला के पति और भाई को गिरफ्तार किया है। मृतक तेजपाल मीणा (40) पुत्र देवजी मीणा निवासी साबला डूंगरपुर हाल अंबेरी की मौत पानी भरने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में हुई थी। घटना के अनुसार पानी भरने के दौरान तेजपाल का महिला से विवाद हो गया। इस पर महिला के पति महेन्द्र सिंह और भाई सत्यपाल सिंह ने लाठियों से तेजपाल को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान तेजपाल की मौत हो गई।…
Read More
सुविवि में भुस्थानिकी प्रौद्योगिकी के उपयोग पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सुविवि में भुस्थानिकी प्रौद्योगिकी के उपयोग पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भूस्थानिकी प्रौद्योगिकी मानवीय जीवन का अभिन्न अंग“ - डॉ. चौहान उदयपुर, 25 नवंबर। इसरो के राष्ट्रीय दूरसंवेदन केन्द्र, हैदराबाद के निदेशक डॉ. प्रकाश चौहान ने कहा कि भूस्थानिकी प्रौद्योगिकी का उपयोग मानव जीवन की हर गतिविधि में शामिल है। किसी क्षेत्र के भौतिक स्वरूप, वहाँ भूमि, जल, जैव, सौर ऊर्जा की उपलब्धता, विकास कार्यों से सही व विशस्त मूल्यांकन भूस्थानिकी प्रौद्योगिकी के माध्यम से किया जा सकता है। डॉ. चौहान मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वाधान में भूस्थानिकी प्रौद्योगिकी के उपयोग पर आयोजित हो रहे 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के…
Read More
सूचना केंद्र में आयोजित होगी फ़ोटो प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी

सूचना केंद्र में आयोजित होगी फ़ोटो प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी

संविधान दिवस 26 नवंबर उदयपुर, 25 नवंबर। संविधान अंगीकृत होने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चेतक सर्कल स्थित सूचना केंद्र में फोटो प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सूचना केंद्र के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा ने बताया कि दोपहर एक बजे सूचना केंद्र सभागार में आयोजित होने वाली संगोष्ठी के मुख्य वक्ता इतिहासकार एवं प्रताप गौरव केंद्र शोधपीठ के निदेशक डॉ विवेक भटनागर होंगे वही जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अतिरिक्त आयुक्त गीतेशश्री मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संविधान के निर्माण के समय की ऐतिहासिक फ़ोटो प्रदर्शनी अवलोकन हेतु सूचना केंद्र सभागार आमजन हेतु प्रातः 9…
Read More
राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता- 2024 का शुभारंभ

राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता- 2024 का शुभारंभ

खेलों से होता है व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास 7 जिलों के 1300 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग उदयपुर, 25 नवम्बर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता - 2024 का शुभारंभ सोमवार को महाराणा प्रताप खेलगांव उदयपुर में हुआ। प्रतियोगिता में जनजाति उपयोजना क्षेत्र के 7 जिलों से 1300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह खेलगांव स्थित स्टेडियम में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, अतिरिक्त आयुक्त (टीएडी) गितेशश्री मालवीया, आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक ओपी मीणा, समाजसेवी प्रमोद सागर तथा रविन्द्र श्रीमाली, राज्य जनजाति खेल…
Read More
error: Content is protected !!