Year: 2024

अतीत का परछाई और भविष्य का दर्पण है देश का संविधान – कचरू लाल चौधरी

अतीत का परछाई और भविष्य का दर्पण है देश का संविधान – कचरू लाल चौधरी

संविधान ही हमारा सुरक्षा कवच - फतह सिंह राठौड़ "संविधान दिवस" पर देहात जिला काग्रेस एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस द्वारा गोष्ठी आयोजित हुई। उदयपुर। देश के संविधान को अपनाने के 75 वें वर्ष पूरे होने पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि जैसा कि हम सभी को विदित है कि 26 नवंबर, 2024 को भारत संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान को अपनाने के गौरवमय 75 वर्ष हो गए है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार…
Read More
विद्यापीठ में नव वर्ष में होगा संविधान कक्ष और पार्क का शुभारंभ – कुलपति प्रो. सारंगदेवोत 

विद्यापीठ में नव वर्ष में होगा संविधान कक्ष और पार्क का शुभारंभ – कुलपति प्रो. सारंगदेवोत 

-75वां संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई गई संविधान की शपथ  उदयपुर, 26 नवंबर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने ऐलान किया है कि विद्यापीठ में नव वर्ष पर एक भव्य ‘संविधान कक्ष’ और ‘संविधान पार्क’ का शुभारंभ किया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यह पहल नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराने और संविधान के महत्व को रेखांकित करने के लिए की जा रही है। वे मंगलवार को 75 वें संविधान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते…
Read More
रोटरी क्लब उद्यम अक्षय उर्जा प्रोजेक्ट के लिये हुआ पुरूस्कृत

रोटरी क्लब उद्यम अक्षय उर्जा प्रोजेक्ट के लिये हुआ पुरूस्कृत

उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम को अक्षय ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए रोटरी बजाज भवन में रोटरी क्लब हरिटेज द्वारा आयोजित एक समारोह में पुरूस्कृत किया गया। क्लब अध्यक्ष मेखला भौमिक ने बताया कि समारोह में पूर्व प्रान्तपाल डॉ. बलवंत चिराना और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राखी गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया और इस प्रोजेक्ट सराहा गया है। यह पुरस्कार अध्यक्ष मेखला भौमिक, सचिव मनीषा जैन और टीम के सदस्य डॉ. मनोज कुमार और दीपेश गुर्जर को प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट चेयरमैन वैभव शर्मा के निर्देशन में अक्षय ऊर्जा प्रोजेक्ट के तहत क्लब का  लक्ष्य काया गांव के उन सभी घरों…
Read More
इनरव्हील दिवास ने आयोजित किया हेल्थ एण्ड वेलनेस प्रोग्राम

इनरव्हील दिवास ने आयोजित किया हेल्थ एण्ड वेलनेस प्रोग्राम

उदयपुर । इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास ने हेल्थ एण्ड वेलनेस प्रोग्राम का आयोजन किया क्लब की अध्यक्ष नयना जैन ने  बताया कि जिसमें दिवास की सदस्य कविता जैन, (हेल्थ एंड वेलनेस कोच) ने संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली के लिए  उपयोगी टिप्स दिए। लॉन्ग लाइफ वेलनेस सेंटर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ,खुशहाल और आर्थिक रूप से सशक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को न केवल फिट रहने के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि यह भी समझाया गया कि अपनी फिटनेस को एक आय के अवसर में कैसे बदला…
Read More
भाविका श्रीमाली ने जीता पहला स्थान

भाविका श्रीमाली ने जीता पहला स्थान

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की महिमा और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को पोस्टर्स और प्रस्तुति के माध्यम से रेखांकित किया। छात्रा दिक्षा सुथार ने बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर व्यापक व्याख्यान दिया। प्रतियोगिता में भाविका श्रीमाली ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जगदीश कुमार और राहुल मीणा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अमिषा जैन, प्रियंका गांधी, इशिका सोनी, लविश सोलंकी और अन्य विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय…
Read More
राजतिलक के बाद धूणी दर्शन को अड़े विश्वराज, प्रशासन ने सिटी पैलेस कुर्क का नोटिस किया चस्पां

राजतिलक के बाद धूणी दर्शन को अड़े विश्वराज, प्रशासन ने सिटी पैलेस कुर्क का नोटिस किया चस्पां

उदयपुर, 25 नवम्बर (राजेश वर्मा) : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज उदयपुर के पूर्व महाराणा और पूर्व सांसद स्व. महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके पुत्र नाथद्वारा से विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक सोमवार दोपहर चित्तौड़गढ़ के फतहप्रकाश महल के प्रांगण में सम्पन्न हुआ, किन्तु शाम को उदयपुर लौटकर विश्वराज सिंह परम्परानुसार उदयपुर के सिटी पैलेस में स्थित प्रयागगिरी महाराज की धुणी व कुलदेवता बाणनाथ के दर्शन नहीं कर सके। राजपरिवार के बरसों पुराने सम्पत्ति विवाद के चलते विश्वराज के चाचा अरविंद सिंह के पुत्र लक्ष्यराज सिंह ने इसे कानूनी मसला बताते हुए प्रवेश पर पाबंदी…
Read More
मेवाड़ राजपरिवार के विश्वराज सिंह मेवाड़ का अंगूठा चीर कर रक्त से राजतिलक हुआ

मेवाड़ राजपरिवार के विश्वराज सिंह मेवाड़ का अंगूठा चीर कर रक्त से राजतिलक हुआ

उदयपुर/चित्तौड़गढ़, 25 नवम्बर : चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर स्थित फतह प्रकाश महल के प्रांगण में जैसे ही मेवाड़ राजपरिवार के विश्वराज सिंह मेवाड़ का अंगूठा चीर कर रक्त से राजतिलक हुआ, पूरा प्रांगण भगवान एकलिंगनाथ के जयकारों से गूंज उठा। समारोह में मौजूद जनमैदिनी ने वीर शिरामणि महाराणा प्रताप और नए महाराणा के जयकारे भी लगाए। पारम्परिक वाद्य वांक्या और ढोल-मांदल की हर्षध्वनि के बीच चहुंओर से पुष्पवर्षा हुई। वेदपाठी बालकों ने वैदिक ऋचाओं का सस्वर पाठ किया तो लोक गायकों ने मेवाड़ी में मंगलाचार गाया। 21 तोपों की सलामी भी दी गई। भारत गणराज्य में रियासतों के विलीनीकरण के बाद…
Read More
स्व. अमृत जी से प्रेरणा लेते क्षेत्र की जनता के दुख दर्द में भागीदार बनें – कटारिया

स्व. अमृत जी से प्रेरणा लेते क्षेत्र की जनता के दुख दर्द में भागीदार बनें – कटारिया

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सलूंबर की नवनिर्वाचित विधायक शांता देवी मीणा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने पति पूर्व विधायक से. अमृत लाल मीणा से प्रेरणा लेते हुए अपने क्षेत्र की जनता के सुख दुख में सहभागी बने। सलूंबर क्षेत्र के चहुमुखी विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। विधायक शांतादेवी ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राजधानी में राज्यपाल कटारिया से भेंट कर आशीर्वाद व भविष्य के लिए मार्गदर्शन का अनुरोध किया था। सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक शांता मीणा ने राजधानी में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचन्द जी कटारिया से भेंट कर…
Read More
राजसमंद : सेवंत्री पहुंची लाइवलीहुड रिसोर्स सेंटर की स्टेट टीम महिला सशक्तिकरण के कार्यों देख हुई अभिभूत 

राजसमंद : सेवंत्री पहुंची लाइवलीहुड रिसोर्स सेंटर की स्टेट टीम महिला सशक्तिकरण के कार्यों देख हुई अभिभूत 

राजसमंद। जिले की चारभुजा तहसील के सेवंत्री में लाइवलीहुड रिसोर्स सेंटर की स्टेट टीम ने दौरा किया। टीम ने जब गांव की महिलाओं द्वारा सीताफल (कस्टर्ड एप्पल) के पल्प सहित विभिन्न उत्पाद और मिर्च, नींबू, आँवले, आम आदि के अचार बनाने की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया तो वे भी इनकी मेहनत देख अभिभूत रह गए। महिलाओं ने सीताफल और अचार निर्माण की प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए अपनी कुशलता का परिचय दिया।टीम ने चर्चा के दौरान बताया कि किस प्रकार ये पहलें महिलाओं की आजीविका को सशक्त और स्थिर बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं के इस बदलाव की सराहना…
Read More
भीलवाड़ा में अवैध खनन के विरुद्ध बड़ा अभियान

भीलवाड़ा में अवैध खनन के विरुद्ध बड़ा अभियान

18 नवंबर से 25 नवंबर तक चले अभियान में कुल 75 प्रकरण बनाए और 08 बड़ी मशीनें तथा 36 अन्य वाहन जब्त 13 मामलों में एफआईआर दर्ज भीलवाड़ा, 25 नवंबर। जिला कलक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में जिले में खनिजों के अवैध खनन/निर्गमन/भंडारण के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाया गया। यह अभियान 18 नवंबर से 25 नवंबर तक चलाया गया, जिसमें कुल 75 प्रकरण बनाए गए और 08 बड़ी मशीनें तथा 36 अन्य वाहन जब्त किए गए साथ ही 13 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की गई उपखण्ड वार की गई कार्रवाई : खनि अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि उपखण्ड…
Read More
error: Content is protected !!