कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत बेस्ट वाइस-चांसलर सम्मान से सम्मानित
उदयपुर 24 फरवरी / जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत को यूनिवर्सिटी मलेशिया केलंतन, मलेशिया और डीएचएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बेस्ट वाइस-चांसलर से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा में नवीन पद्धतियों और नवाचारों का अन्वेषण कर उनके संवर्धन में अनुपम अवदान हेतु प्रदान किया गया। शिक्षा, शोध के उत्थान के द्वारा समाज सेवा का लक्ष्य लिए प्रो. कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के सातवें कुलपति. विद्या प्रचारिणी सभा के कार्यकारी अध्यक्ष व चेयरमैन बीएन विश्वविद्यालय के पद पर कार्यरत हो अपनी प्रभावी बौद्धिक क्षमता, कुशल…
