Year: 2024

रोटरी एलीट ने करवाया कक्षा कक्ष का पुनर्निर्माण

रोटरी एलीट ने करवाया कक्षा कक्ष का पुनर्निर्माण

उदयपुर। रोटरी क्लब एलीट उदयपुर ने रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट परिसर में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु जर्जर हो चुके कक्षा कक्ष का  पुनर्निर्माण करवाया। क्लब अध्यक्ष विकास श्रीमाली ने बताया कि पुनर्निर्मित कक्ष का लोकार्पण रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि रोटरी प्रांतपाल डॉ निर्मल कुणावत ने कहा कि रोटरी एलीट ने गत 16 वर्षों में अनेक विकास कार्य करवाए हैं जिसकी ताजा मिसाल ये कक्षा कक्ष का निर्माण है। विशिष्ट अतिथि एवम इस प्रोजेक्ट के प्रमुख दानकर्ता आर एस पॉलीमर्स, भिवाड़ी…
Read More
बृज बिहारी वन जी महाराज की पुण्यतिथि पर 71 यूनिट रक्तदान हुआ, रात्रि में भक्तों ने किया सत्संग

बृज बिहारी वन जी महाराज की पुण्यतिथि पर 71 यूनिट रक्तदान हुआ, रात्रि में भक्तों ने किया सत्संग

उदयपुर। प.पू. गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 बृज बिहारी वन जी महाराज की पुण्यतिथि पर भक्तों ने रक्तदान कर गुरुदेव को श्रृद्धांजलि अर्पित की। मन्दिर अधिष्ठाता महन्त श्री तन्मय वन महाराज के आह्वान पर भक्तों ने मानवता के कल्याण हेतु 71 यूनिट रक्तदान किया। महंत तन्मय वन महाराज ने बताया कि भक्तों के साथ निरंजनी अखाड़े के संतों ने भी भाग लिया और सभी द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह कार्यक्रम पूर्ण हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुप्तेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक आरती के साथ हुई। उसके बाद गुरुदेव की समाधि श्री केदार बृजेश्वर महादेव के…
Read More
डेटामाईन सोफ्टवेयर पर आयोजित 5 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

डेटामाईन सोफ्टवेयर पर आयोजित 5 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

उदयपुर। माईनिंग इंजीनिर्यस एसोसियेशन ऑफ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर उदयपुर और खनन अभियांत्रिकी विभाग, सी.टी.ए.ई., उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन खदान में उपयोग होने वाले डेटामाइन सोफ्टवेयर पर आयोजित 5 दिवसीय कार्यशाला आज सम्पन्न हुई। कार्यशाला में इंजीनियरींग कॉलेज स्टुडेंट चैप्टर के छात्र-छात्राओ सहित एमईएआई के 93 सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।ं डाँ. हितांशु कौशल ने बताया कि डेटामाईन सोफ्टवेयर द्वारा खदानों में खनिज का पर्यावरण संरक्षण दृष्टि से समुचित दोहन को आधुनिक तरीके से कार्य करने जिसमे  एक्सपलोरेशन एवं जियोलॉजी से प्राप्त डाटा का उपयोग कर माईन प्लानिंग, शिड्युलिंग,3 डी ब्लॅाक मोड्यूलिंग, रिर्सोस एस्टीमेशन कर खनिजों का भण्डार का…
Read More
राहुल भटनागर एनसीटीए की बैठक में लेंगे भाग

राहुल भटनागर एनसीटीए की बैठक में लेंगे भाग

उदयपुर, 24 फरवरी। केन्द्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) की 24 वीं बैठक में भाग लेने के लिए सेवानिवृत्त सीसीएफ राहुल भटनागर बतौर विशेषज्ञ सदस्य हिस्सा लेंगे। एनसीटीए के सहायक वन महानिदेशक डाॅ. वैभव सी माथुर द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र के अनुसार भटनागर को देश के प्रमुख विशेषज्ञ सदस्यों के साथ दिल्ली में 29 फरवरी को आयोजित होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। इंदिरा पर्यावरण भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री व एनटीसीए के अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव…
Read More
वायलिन और संतूर की संगत और सौरभ की गायकी ने शाम बनाई सुरमई

वायलिन और संतूर की संगत और सौरभ की गायकी ने शाम बनाई सुरमई

-पश्चिम  क्षेत्र संस्कृति केंद्र,  उदयपुर-शिल्पग्राम में ‘ऋतु बसंत’ उत्सव -संतूर-वायलिन के साथ तबले की खूबसूरत संगत ने जुगलबंदी को बनाया तिगुलबंदी - संतूर पर मजूमदार, वायलिन पर असगर हुसैन का तबले पर साथ दिया अख्तर हसन ने -ग्वालियर, बनारस और किराना घराने से जुड़े सौरभ ने राग पूरिया कल्याण से बांधा समां उदयपुर। किसी संगीत समीक्षक ने कहा है कि साज तो दुनिया में बहुत हैं, लेकिन संतूर और वायलिन की मौसिकी में जो मदहोशी है, वो शायद ही किसी अन्य साज में मिले। फिर, अगर इन दोनों वाद्ययंत्रों की संगत तो इसे द्विगुणित कर देती है। इसी की बानगी…
Read More
प्रतापगढ़ : महाशिवरात्रि मेले को भव्यता प्रदान करने को लेकर नगर परिषद ने तैयारी शुरू की

प्रतापगढ़ : महाशिवरात्रि मेले को भव्यता प्रदान करने को लेकर नगर परिषद ने तैयारी शुरू की

प्रतापगढ़ / नगर परिषद द्वारा प्रतिवर्ष अयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेला 2024 को इस बार भव्यता प्रदान करने के लिए नगर परिषद ने मेला स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व मंत्री हेमंत मीणा एवं सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर के निर्देशन में  महाशिवरात्रि मेले को भव्यता  प्रदान करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है । महाशिवरात्रि मेला स्थल पर महिला एवं पुरुष के लिए स्थाई शौचालय का निर्माण किया जा रहा है एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बने अटल रंगमंच को भी इस बार वृहद रूप दिया जा रहा है । मेला स्थल…
Read More
लोक संस्कृति, विरासत और कला का त्रिवेणी संगम

लोक संस्कृति, विरासत और कला का त्रिवेणी संगम

बेणेश्वर मेले में गैर प्रतियोगिता, कलाकारों के साथ झूमे दर्शक डूंगरपुर, 24 फरवरी। माही, सोम और जाखम नदी के संगम पर स्थित श्री बेणेश्वर धाम मेला शनिवार को लोक संस्कृति से गुलजार हो उठा। आदिवासियों के कुंभ के नाम से मशहूर बेणेश्वर मेले में जिला प्रशासन, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गैर प्रतियोगिता में कलाकरों के सधे हुए कदमों और ढोल, थाली की थाप और घुंघरूओं की खनक के बीच गैर नृत्य करते कलाकारों ने  सभी का मन मोह लिया। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि गैर नृत्य में…
Read More
अहिंसा का मार्ग हर युग में प्रासंगिक : कर्णावट 

अहिंसा का मार्ग हर युग में प्रासंगिक : कर्णावट 

जिला स्तरीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन आयोजित   राजसमंद, 24 फरवरी। अणुव्रत प्रवक्ता एवं गांधीवादी विचारक डॉ महेंद्र कर्णावट ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, प्रेम, समन्वय एवं अहिंसक संघर्ष का सिद्धांत आज के समय भी हर समस्या का समाधान है जिस पर चलकर देश एवं विश्व में अहिंसा शांति संभव है। कर्णावट जिला परिषद सभागार में शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय कौमी एकता एवं शांति सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक हरि सिंह रावत थे, अध्यक्षता जिला प्रमुख श्रीमती…
Read More
डूंगरपुर : खेलकूद, स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

डूंगरपुर : खेलकूद, स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

डूंगरपुर, 24 फरवरी। राजस्थान अकाउंटेंट ऐसोशियेशन जिला शाखा डूंगरपुर का द्वितीय खेलकूद एवं स्नेह मिलन समारोह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयसिंह डामोर कोषाधिकारी डूंगरपुर, भुवनेश चौबीसा जिलाध्यक्ष पेंशनर समाज, धनेश्वर पंड्या जिलाध्यक्ष, चिराग कोठरी, सुभाष रोट, रॉ जिला अध्यक्ष बांसवाड़ा अभिषेक लोधा, नवनीत श्रीमाल आदि उपस्थित साथियों द्वारा सेवानिवृत लेखाधिकारी दौलतराम डामोर, हेमंत जैन एवं अशोक जैन का माल्यार्पण एवम् पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इससे पहले प्रथम सत्र में आईपीएल की तर्ज पर टीमें गठित कर लेखा साथियों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 400 मीटर महिला दौड़ में ऋतु शर्मा प्रथम, शीतल पटेल द्वितीय…
Read More
श्री पीताम्बरा आश्रम में चन्द्रमा की साक्षी में देर रात्रि तक चला श्री विद्या महानुष्ठान

श्री पीताम्बरा आश्रम में चन्द्रमा की साक्षी में देर रात्रि तक चला श्री विद्या महानुष्ठान

श्रीयंत्र पूजन-अर्चन एवं श्रीविद्या विधान में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा नगर परिषद सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी ने पंचोपचार पूजन, अक्षत-पुष्पार्चन एवं महा आरती विधान किया  बाँसवाड़ा, 24 फरवरी/गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में माघ पूर्णिमा एवं ललिता जयन्ती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित रात्रिकालीन श्रीविद्यार्चन महानुष्ठान में अर्द्ध रात्रि के बाद तक खुले आसमान के नीचे पूर्णिमा के चाँद की स्निग्ध रोशनी एवं शीतल बयारों के बीच श्रीविद्या साधक-साधिकाओं एवं श्रद्धालुओं ने आसन जमाकर विभिन्न अनुष्ठान किए और चन्द्र पूजन के उपरान्त चन्द्र बिम्ब की साक्षी में कई प्राचीन यंत्रार्चन विधान सम्पन्न किए।  जैनेन्द्र त्रिवेदी का अभिनन्दन- इनके उपरान्त गायत्री…
Read More
error: Content is protected !!