राजस्थान दिवस पर उदयपुर की किरण पटेल होंगी राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से सम्मानित
उदयपुर.। अन्तरराष्ट्रीय समरसता मंच एंव राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 मार्च को जयपुर में जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें में सखी वनस्टॉप सेन्टर उदयपुर की केंद्र प्रबंधक किरण पटेल को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिये राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मंच के सचिव सांस्कृतिक ने बताया कि समारोह का शुभारम्भ 22 राष्ट्रो के राष्ट्र ध्वजों के साथ समरसता रथ, 500 महिलाओं की समरसता कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया जाएगा। हिन्दू शिवा बैण्ड अपनी राष्ट्र भक्ति का संदेश देंगे, कच्ची…
