उदयपुर, 25 फरवरी। आर्य समाज की ओर से हिरण मगरी सेक्टर 4 में आयोजित सत्य सनातन वैदिक धर्म सभा के समापन सत्र में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शिरकत की। मंत्री खराड़ी ने यज्ञ की आहुतियां देते हुए जनजाति क्षेत्र व हर समाज के अनेकों लोगों को उपनयन संस्कार करवाया और कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को बचाने हेतु ऐसे आयोजनों की अभी वर्तमान में हर क्षेत्र में जरूरत है। समापन में आचार्य स्वामी विवेकानंद पराराज्य वैदिक धर्म सभा को संबोधित किया और वेदों के महत्व की जानकारी दी। साथ ही मेवाड़ जनशक्ति दल के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने भी आगामी होने वाले आयोजनों में हर वर्ग समाज के लोगों को उपनयन संस्कार शिविर लगाने के लिए बताया।
सत्य सनातन वैदिक धर्म सभा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी
