आई.ए.एस. टीम ने जीता सी.एस. चैलेंजर कप
जयपुर, 26 फरवरी। राजस्थान राज्य सिविल सेवा सी.एस. चैलेंजर कप प्रतियोगिता 2023-24 में टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आई.ए.एस. टीम व कॉलेज शिक्षा टीम के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले के प्रथम मैच में आई.ए.एस. टीम के श्री नवीन महाजन एवं श्री शरद मेहरा ने आर.ए.एस. टीम के श्री अरुण चौधरी एवं श्री जयकिशन त्रिपाठी को 9-5 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में आई.ए.एस. टीम के श्री नवीन महाजन एवं श्री रवि जैन ने कॉलेज शिक्षा टीम के श्री नवदीप बैंस एवं श्री कन्हैयालाल गुर्जर को 9-2 से हराकर खिताबी मुकाबला 2-0 से जीता। प्रतियोगिता के…
