-माधव मेनारिया
उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार के द्वारा निर्देश जारी किए गए थे कि 26 फरवरी को विशेष ग्राम सभा का आयोजन सभी ग्राम पंचायत में किया जाना है इसी के तहत विकास अधिकारी ने भी प्राप्त निर्देशानुसार अधीनस्थ कर्मचारी और अधिकारियों को 26 फरवरी को विशेष ग्राम सभा आयोजन के निर्देश जारी किया लेकिन जानकारी में आ रहा है कि कुछ पंचायत में ग्राम सभा होना तो दूर की बात अपने वार्ड मेंबर तक को सूचना तक नहीं दी गई. सवाल यह है कि क्या सरकार के आदेश को भी नहीं मानते या उनकी पहुंच इतनी हो गई है कि अपने उच्च अधिकारियों के निर्देश की पालन करना भी उचित नहीं समझते हैं..? इस तरह हुआ वल्लभनगर पंचायत समिति के मेनार ग्राम पंचायत में जहा साढ़े बारह बजे तक कोई नही दिखा मात्र पंचायत पर एक कार्मिक एवम एक चतुर्थ कर्मचारी ही दिखा एक भी वार्ड पंच भी नहीं आया जब मीडिया के लोगो ने विकास एवम कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार व्यास को फोन पर इस संदर्भ में पूछा तो उन्होंने आनन फानन में ग्रामविकास अधिकारी उम्मेद सिंह को भेजा जब ग्राम विकास अधिकारी उम्मेद सिंह ने पत्रकार को बताया की मेरा स्थानांतरण हो गया हे इस संदर्भ में जब ग्राम पंचायत सरपंच प्रमोद कुमार को पूछा तो उसने कहा की देखते हे कब ग्राम सभा रखे विचार कर आपको बताता हु।
सरकार के आदेश पर मेनार पंचायत का आदेश भारी नही हुई ग्राम सभा
