बड़ा हादसा टला, दूसरी ओर थी दो सौ फिट गहरी खाई
उदयपुर । शहर से अंबाजी(गुजरात) जा रही रोडवेज बस के सोमवार को झाड़ोल क्षेत्र के सोम घाटे में ऐसी जगह ब्रेक फैल हो गए, जिसकी एक ओर 200 फीट गहरी खाई थी। ड्राइवर ने सूझबूझ बरतते हुए सड़क किनारे बनी साइड बॉल से बस को टकराकर रोका और बड़े हादसे को टाल दिया। ड्राइवर ऐसा नहीं करता तो यात्रियों सहित बस दो सौ फिट गहरी खाई में जा गिरती। उसके बाद दूसरी बस बुलाकर सभी यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।
हाथ—पांव फूल गए, लगा मौत आ गई
यात्रियों ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि बस के ब्रेक फैल हो गए तो उनके हाथ—पैर फूल गए। एक ओर दो सौ फिट गहरी खाई को देखा तो लगा कि मौत आ गई। बड़े हादसे के भय से कुछ यात्री को चलती बस से खिड़कियों से कूद गए। जिसमें वह चोटिल हो गए थे। हालांकि चालक ने सूझबूझ बरतते हुए रोड बनी बनी वाल से टकराते हुए बस को रोक दिया। जब बस रूक गई तब उनकी सांस में सांस आई। बताया गया कि रोडवेज बस में तब ढाई दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन से खटारा बसों की जगह नई बसें लगाए जाने की मांग की है।
अंबाजी जा रही रोडवेज बस के ब्रेक हुए फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
