डूंगरपुर में गांधी दर्शन, आदिवासी कल्याण और कौमी एकता पर सम्मेलन 29 को
विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम, जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा डूंगरपुर, 27 फरवरी। डूंगरपुर में 29 फरवरी को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, आदिवासी कल्याण में सर्व समाज की भूमिका और कौमी एकता पर चिंतन करने के लिए गांधीवादी चिंतक और प्रबुद्धजन जुटेंगे। कार्यक्रम में डूंगरपुर सहित बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ व जनजाति बाहुल्य अन्य जिलों से लगभग 750 प्रतिभागी शामिल होंगे। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने मंगलवार को गांधी दर्शन एवं आदिवासी कल्याण में सर्व समाज की भूमिका व कौमी एकता सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। कार्यक्रम की रूपरेखा, भोजन,…
